
ब्रिटिश पासपोर्ट और ISI कनेक्शन का आरोप... किस आधार पर कांग्रेस MP गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ को घेर रहे CM हिमंता?
AajTak
असम के सीएम हिमंता सरमा का मानना है कि हो सकता है गौरव गोगोई को एक बड़ी
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 12 फरवरी को एक्स पर एक पोस्ट कर राज्य के सियासी गलियारों में सनसनी मचा दी. सीएम सरमा ने बिना किसी का नाम लिए लिखा कि 'ISI से कनेक्शन, युवकों को ब्रेनवॉश करने और कट्टरपंथी बनाने के लिए पाकिस्तान दूतावास में ले जाने और पिछले 12 वर्षों से भारतीय नागरिकता लेने से इनकार करने के आरोपों के बारे में गंभीर सवालों के जवाब दिए जाने की आवश्यकता है. इसके अतिरिक्त, धर्मांतरण कार्टेल में भागीदारी और राष्ट्रीय सुरक्षा को अस्थिर करने के लिए जॉर्ज सोरोस सहित बाहरी स्रोतों से धन प्राप्त करना गंभीर चिंताएं हैं जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है.'
'किसी बिंदु पर तो जवाबदेही आवश्यक होगी. केवल जिम्मेदारी से बचना या दूसरों पर ध्यान केंद्रित करने का प्रयास करना बचने का रास्ता नहीं होगा. राष्ट्र पारदर्शिता और सच्चाई का हकदार है.'
सीएम हिमंता का इशारा किस ओर था ये जवाब दिया बीजेपी के नेता गौरव भाटिया ने. गौरव भाटिया ने कहा कि "राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं. विपक्ष के उपनेता गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न के पाकिस्तान योजना आयोग के सलाहकार अली तौकीर शेख और आईएसआई से संबंध पाए गए हैं. यह बेहद चिंताजनक और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है, इसलिए उम्मीद है कि राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और गौरव गोगोई उनके पाकिस्तान और आईएसआई से संबंधों को स्पष्ट करेंगे."
बीजेपी नेता गौरव भाटिया ने कहा कि यहां सवाल यह उठता है कि उनकी पत्नी एक विदेशी नागरिक हैं, लेकिन जिस संगठन के लिए वह काम करती हैं, उसे जॉर्ज सोरोस द्वारा फंडिंग की जाती है. कुछ दिन पहले जब राहुल गांधी ने कहा था कि उनकी लड़ाई भारतीय राज्य से है, तो क्या गौरव गोगोई और उनकी पत्नी पाकिस्तान और आईएसआई के साथ मिलकर उसी योजना को आगे बढ़ाने और भारत को कमजोर करने के लिए काम कर रहे हैं?"
बता दें एलिजाबेथ कॉलबर्न गौरव गोगोई की पत्नी हैं. हिमंता ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा कि एलिजाबेथ ने गौरव से शादी करने के 12 साल बाद भी भारत की नागरिकता नहीं ली है.
हिमंता ने एक ट्वीट पोस्ट कर कहा कि जो लोग पूछ रहे हैं कि माननीय सांसद की पत्नी ने भारतीय नागरिकता ली है या नहीं, उनके लिए मेरा सरल उत्तर है: मुझे नहीं पता. हालांकि, यहां जोरहाट की मतदाता सूची की एक प्रामाणिक प्रति है, जिसमें परिवार के हर सदस्य का नाम शामिल है - उनकी पत्नी को छोड़कर.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










