
ब्रांड डील पाने को 'वड़ा पाव गर्ल' ने रचा शादी का ड्रामा? हुईं ट्रोल तो भड़कीं- गंगाजल से...
AajTak
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित अपनी शादी वाली रील को लेकर जबरदस्त ट्रोल हो रही हैं. मिस्ट्री मैन संग ब्राइडल लुक में नजर आने के बाद यूजर्स ने इसे पब्लिसिटी स्टंट बताया. इंस्टा स्टोरी में चंद्रिका ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब. जानें पूरा मामला.
सोशल मीडिया पर ‘वड़ा पाव गर्ल’ के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह है उनकी एक शादी वाली रील, जिसमें वो दुल्हन के लिबास में एक मिस्ट्री मैन के साथ नजर आ रही हैं. लाल जोड़े, मांग टीका और शादी वाले अंदाज में सजी चंद्रिका की ये रील सामने आते ही वायरल हो गई.
चंद्रिका हुई ऑनलाइन हेट का शिकार
चंद्रिका के नाम पर जैसे हाहाकार सा मचा हुआ है. जबसे उनकी शादी में खटपट की खबरें सामने आई हैं, तबसे वो अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग खूब रोमांटिक रील शेयर कर रही हैं. पति के लगाए एक्स्ट्रा मैरिटल आरोपों का भी उनपर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है. हाल ही में एक वीडियो में दोनों शादी के जोड़े में सजे दिखाई दिए.
हालांकि ये एक ब्रांड शूट निकला लेकिन वड़ा पाव गर्ल ने अपने इंस्टाग्राम पर पहले सिर्फ शादी के जोड़े में ही तस्वीरें शेयर की थीं. ये देख यूजर्स का गुस्सा भड़क गया. सोशल मीडिया पर चंद्रिका की मिस्ट्री मैन संग फोटोज और वीडियोज शेयर कर लोग अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं. कह रहे हैं कि पब्लिसिटी और ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए कोई इतना कैसे गिर सकता है.
दरअसल, रील में चंद्रिका एक शख्स के साथ शादी जैसा सीन करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो देखकर कई लोगों को लगा कि उन्होंने चुपचाप शादी कर ली है. लेकिन फिर दोनों ब्राइडल वियर का एंडोर्समेंट करते दिखे. कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई. यूजर्स ने सवाल उठाने शुरू कर दिए कि क्या ये असली शादी है या सिर्फ लाइक्स और ब्रांड कोलैब के लिए ड्रामा?
यूजर्स ने कहा कि पब्लिसिटी स्टंट और पैसों के लिए कोई अपनी शादी का मजाक कैसे बना सकता है. चंद्रिका अपनी शादी का खेल पूरी तरह से एक स्क्रिप्ट के तहत एग्जीक्यूट कर रही हैं. उनका हर एक वीडियो पूरी तरह से शूट किया हुआ होता है.













