
'बोलने की औकात हो तभी मुंह खोलना चाहिए', इंटरनेट पर एक्टर्स की ट्रोलिंग पर बोले शाहिद कपूर
ABP News
Shahid On Actors Trolling on Internet: शाहिद कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इंटरनेट पर स्टार्स की होने वाली ट्रोलिंग पर बात की. उन्होंने कहा कि कोई कुछ भी कहे हमें खुद को संभालकर रखना है.
बॉलीवुड से लेकर टीवी तक के सितारों को अक्सर किसी न किसी वजह से सोशल माडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. वहीं ओ रोमियो एक्टर शाहिद कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट के दौरान इंटरनेट पर एक्टर्स को मिलने वाली लगातार ट्रोलिंग पर अपनी राय शेयर की.
इंटरनेट पर सितारों की ट्रोलिंग को लेकर क्या बोले शाहिद कपूर? द राइट एंगल पॉडकास्ट पर एक्टर ने कहा कि अपनी ज़िंदगी में पब्लिक ओपिनियन को आने देना और खुद को संभालकर रखना, चाहे इंटरनेट पर कोई कुछ भी कहे, इन दोनों के बीच बैलेंस बनाना ज़रूरी है. शाहिद कपूर ने कहा, “यह एक मुश्किल सफ़र है क्योंकि आपको खुलना पड़ता है, लेकिन इस बात का भी ध्यान रखना पड़ता है कि आप अपने सिस्टम में क्या और कितना बैठने देते हैं. क्या आप हर सुबह उठकर सबको खुश करना चाहते हैं या खुद को खुश करना चाहते हैं?”
एक्टर ने आगे कहा, “आपको खुद से बार-बार पूछना होगा, ‘क्या मैंने अच्छा समय बिताया? क्या इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिली? और क्या यह मेरी क्रिएटिव एनर्जी को सही तरह से दिखाता है?’ आखिर में, इससे मेरी कड़ी मेहनत और कुछ पाने की भावना पूरी होनी चाहिए.”
‘बोलने की औकात हो तभी मुंह खोलो’उन्होंने यह भी कहा कि इंटरनेट पर गुमनामी ने लोगों को अपनी सीमाएं भूलने पर मजबूर कर दिया है उन्होंने कहा, “मैं यह हर समय कहता हूं, चाहे कुछ भी हो, लोग मुझे पुराने ख्यालों का कह सकते हैं, लेकिन आपकी बोलने की औकात होनी चाहिए, तभी मुंह खोलना चाहिए, यह मुझे बचपन से सिखाया गया है.”













