
बोकारो स्टील सिटी में विस्थापितों का प्रदर्शन हुआ उग्र, लाठीचार्ज में युवक की मौत
AajTak
बोकारो स्टील सिटी में विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन हिंसक हो गया है. बीएसएल की सुरक्षा टीम और सीआईएसएफ ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया जिसमें 26 साल के प्रेम महतो की मौत हो गई जिससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए. बड़ी संख्या में विस्थापित एडीएम बिल्डिंग और बोकारो जेनरल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं.
झारखंड के बोकारो स्टील सिटी में विस्थापितों के नियोजन की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन उस समय हिंसक हो गया, जब बीएसएल (बोकारो स्टील लिमिटेड) की सुरक्षा टीम और सीआईएसएफ ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. इस घटना में 26 साल के प्रेम महतो की मौत हो गई, जबकि कई महिलाएं घायल हो गईं.
रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है और विस्थापितों का आक्रोश भड़क उठा है. दरअसल विस्थापितों का एक बड़ा समूह एडीएम बिल्डिंग के पास नियोजन (रोजगार) की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहा था. विस्थापितों का कहना है कि उन्होंने अपनी जमीन बीएसएल को दी थी, लेकिन आज तक उन्हें नौकरी नहीं मिली.
प्रदर्शनकारियों ने जब अपनी मांग को लेकर विरोध तेज किया, तो सुरक्षाबलों ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज कर दिया. लाठीचार्ज के दौरान 26 साल के प्रेम महतो गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई.
तनावपूर्ण हालात, बढ़ा आक्रोश
प्रेम महतो की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों में आक्रोश और बढ़ गया. बड़ी संख्या में विस्थापित एडीएम बिल्डिंग और बोकारो जनरल अस्पताल के बाहर इकट्ठा हो गए हैं. विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, वो अपना आंदोलन और तेज करेंगे. स्थिति को काबू में लाने के लिए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है.
घटना की खबर मिलते ही कांग्रेस विधायक स्वेता सिंह मौके पर पहुंचीं. उन्होंने सरकार और बीएसएल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विस्थापितों से उनकी जमीन ले ली गई, लेकिन जब वे नौकरी मांगने आए तो उन पर लाठियां बरसाई गईं. उन्होंने यह भी कहा कि एक युवक की मौत इस लाठीचार्ज के कारण हुई है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अन्यायपूर्ण है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









