
बॉम्बे हाईकोर्ट की कार्यवाही कहीं से भी देख सकेंगे लोग, लाइव स्ट्रीमिंग जल्द होगी शुरू
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट में जल्द ही कम से कम पांच अदालतों की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जाएगी. मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब याचिकाकर्ता एडवोकेट मैथ्यूज नेडुमपारा ने अपने वकील सुभाष झा के साथ अपनी याचिका का उल्लेख किया.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि न्यायिक कार्यवाहियों को ऑनलाइन उपलब्ध कराने की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति हुई है और जल्द ही कम से कम पांच अदालतों की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जाएगी.
मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और न्यायमूर्ति संदीप मार्ने की पीठ ने यह टिप्पणी उस समय की जब याचिकाकर्ता एडवोकेट मैथ्यूज नेडुमपारा ने अपने वकील सुभाष झा के साथ अपनी याचिका का उल्लेख किया.
पीठ ने कहा, "काफी प्रगति हुई है. फुल कोर्ट ने कुछ अदालतों की कार्यवाही के लाइव स्ट्रीमिंग के लिए प्रस्ताव पारित कर दिया है. तकनीकी व्यवस्थाएं की जा रही हैं. चिंता न करें, पहले पांच कोर्ट की कार्यवाही लाइव होगी. इसके लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया जा रहा है. काश हमारे पास कोई जादू की छड़ी होती!"
इस पर वकील झा ने टिप्पणी की, "लेकिन यह कोई रॉकेट साइंस तो नहीं है. दिल्ली में तो मजिस्ट्रेट कोर्ट तक ऑनलाइन हो गई हैं."
नेडुमपारा ने भी कहा, "मैं मुंबई में बैठकर केरल की अदालतों की कार्यवाही देख सकता हूं."
इस पर न्यायमूर्ति ने हल्के-फुल्के अंदाज़ में कहा, "शायद आपको ही मुख्य न्यायाधीश बन जाना चाहिए था, दो दिन में सब हो जाता!"

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.











