
बॉक्स में चार्जर न देने पर ब्राजील में ऐपल पर लगा करोड़ों का जुर्माना
AajTak
Apple ने अपने iPhone के बॉक्स से चार्जर देना बंद कर दिया है. ब्राजील की एक कंज्यूमर प्रोटेक्शन बॉडी ने ऐपल पर जुर्माना लगा दिया है.
Apple अब अपने iPhone के साथ बॉक्स में चार्जिंग ऐडेप्टर नहीं देता है. चाहे 1.5 लाख रुपये का iPhone खरीदें या 30 हजार रुपये का बॉक्स में अब कंपनी चार्जिंग ऐडेप्टर नहीं देती है. चार्जिंग ऐडेप्टर न देने के पीछे कंपनी की दलील कार्बन एमिशन को कम करना था, लेकिन ये दलील ज्यादा लोगों को रास नहीं आई. क्योंकि कार्बन एमिशन को कम करने के लिए कंपनी और भी स्टेप्स ले सकती थी. बहरहाल कुछ देशों में नियम के मुताबिक अब भी कंपनी को बॉक्स में चार्जिंग ऐडेप्टर देना होता है. चूंकि भारत में ऐसा कोई नियम नहीं है, इसलिए यहां के यूजर्स के लिए आईफोन के बॉक्स में चार्जिंग ऐडेप्टर नहीं होता है. बहरहाल, ब्राजील में वहां की कंज्यूमर के हितों की रक्षा करने वाली कंपनी ने ऐपल पर जुर्माना लगाया है. रिपोर्ट के मुताबिक ब्राजील की कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेग्यूलेटर Procon-SP ने ऐपल पर iPhone 12 के बॉक्स में चार्जर न देने के लिए जुर्माना लगया है. ऐपल पर लगभग 14.4 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है. हालांकि ऐपल जैसी बड़ी कंपनी के लिए ये जुर्माना ज्यादा नहीं है, लेकिन फिर भी ये ऐपल के लिए एक सबक तो जरूर है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










