
बैंड की धुन पर नाचते गाते बाराती, तभी ठांय-ठांय की आवाज और चली गई महिला की जान
AajTak
भजीते की शादी में आई महिला की हर्ष फायरिंग में मौत हो गई. रिटायर्ड फौजी की पिस्टल से चली गोली महिला के सिर में धंस गई. अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई. मामले की जानकारी लगने पर पुलिस भी पहुंची. मगर, महिला के परिजन कानून कार्रवाई नहीं करने को राजी नहीं हुए.
शादियों में होने वाली हर्ष फायरिंग कभी-कभी किसी की मौत का कारण बन जाती है. ऐसा ही मामला यूपी के कानपुर से सामने आया है. यहां भतीजे की शादी में शामिल होने आई महिला की सिर में गोली लगने से मौत हो गई. फायर फौज से रिटायर्ड व्यक्ति की लाइसेंसी पिस्टल से किया गया था.
मामले में मृतक महिला के परिवार के लोगों ने कानूनी कार्रवाई नहीं की. मगर, पुलिस को घटना की जानकारी लगी तो पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया साथ ही विधिक कार्रवाई करने की बात कही है.
दरसअल, घटना कानपुर में नरवल इलाके में मौजूद श्री जय प्रयाग मैरिज लॉन गेस्ट हाउस में शुक्रवार की रात हुई. भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए फतेहपुर के रहने वाले पंकज अपनी पत्नी रश्मि के साथ आए थे. बारात निकाली जा रही थी. पंकज अपनी पत्नी रश्मि के साथ बारात में मौजूद थे. जब बारात गेस्ट हाउस की ओर बढ़ रही थी. इसी दौरान रिटायर्ड फौजी की पिस्टल से हर्ष फायर किया गया. मगर, गोली रश्मि के सिर में जा धंसी और वह जमीन पर गिर पड़ी. रश्मि के सिर से खून की धार लग गई. आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया. मगर, इलाज मिलने से पहले ही रश्मि की मौत हो गई.
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
हर्ष फायरिंग में महिला की मौत होने की जानकारी पुलिस को भी मिली. पुलिस मौके पर पहुंची और देखा तो रश्मि के सिर में गोली लगने की बात सामने आई. इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते परिजन

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










