
बैंक वालों ने दी गलत लॉकर की चाबी, ज्वैलरी लेकर फरार हुई मां-बेटी, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
5 सितंबर को दर्ज की गई FIR में यशपाल नामक एक शख्स ने कहा कि उनका जंगपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब 20 सालों से खाता है. उनके पास एक लॉकर भी है. हाल ही में उन्होंने लॉकर चेक किया तो वो हैरान रह गए...
दिल्ली में चोरी का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां दिल्ली पुलिस ने पिछले हफ्ते एक महिला और उसकी बेटी को गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने बैंक के लॉकर से एक दूसरे शख्स की ज्वैलरी चुरा ली. यह सब एक बैंककर्मी की गलती की वजह से हुआ. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.
जानें क्या है पूरा मामला दरअसल, 5 सितंबर को दर्ज की गई FIR में यशपाल नामक एक शख्स ने कहा कि उनका जंगपुरा स्थित पंजाब नेशनल बैंक में करीब 20 सालों से खाता है. उनके पास एक लॉकर भी है. उन्होंने बताया कि 'पिछले कुछ दिनों से मैं लॉकर खुलवाने के लिए बैंक जा रहा था लेकिन उसके लॉक में कुछ समस्या थी… 4 सितंबर को लॉकर इंचार्ज ने मुझे बैंक बुलाया और कहा कि एक गॉडरेज प्रतिनिधि भी आएगा ताकि लॉक खोला जा सके. यशपाल ने कहा कि मेरे लॉकर में सोने के आभूषण समेत रजिस्ट्रियों के दस्तावेज थे.
जब लॉकर खुला तो... पाल ने कहा कि जब लॉकर खोला गया तो वो हैरान रह गए. उनके सभी कीमती आभूषण गायब थे. उन्होंने इसको लेकर बैंक मैनेजर से सवाल किया. बैंक मैनेजर ने बताया कि 10 जुलाई को दो महिलाओं जिनका नाम शशि और आशी रामानी था, उन्होंने लॉकर खोलवाने के लिए आवश्यक दस्तावेज दिए थे.
यह भी पढ़ें: चोरी या लूटे गए मोबाइल खरीद-बिक्री करने वाला अरेस्ट, जाने कैसे बदलता था IMEI कोड
गलत चाबी दे दी और..
बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि शशि और उनकी बेटी आशी का भी इसी बैंक में लॉकर है. हाल ही में वे बैंक आई थीं. उन्होंने अपने लॉकर की चाबी मांगी तो बैंककर्मी ने उन्हें गलत चाबी दे दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने लॉकर खोला तो उन्हें इसमें कीमती गहने दिखे. इसके बाद उन्होंने सामान चुरा लिया और चाबी वापस बैंककर्मी को दे दी.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बैंककर्मियों से भी पूछताछ की जा रही है, जिन्होंने ये दावा किया है कि ये गलती से हुआ है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








