बैंकॉक से आ रही फ्लाइट में मारपीट करने वाले यात्रियों पर 'शिकंजा', कोलकाता पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
सोशल मीडिया पर बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. जिसको लेकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने संज्ञान लिया था और मामले की विस्तृत रिपोर्ट की मांग कर कार्रवाई की बात कही थी.
बैंकॉक से कोलकाता जा रही फ्लाइट में मारपीट मामले में एक्शन हुआ है. मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को कोलकाता में पुलिस ने आरोपी यात्रियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) की शिकायत पर ये कार्रवाई की गई है. सूत्रों की मानें तो कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस थाने में पुलिस ने दो से तीन यात्रियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर बैंकॉक से भारत आ रही फ्लाइट के अंदर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था. जिसको लेकर ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने संज्ञान लिया था और मामले की विस्तृत रिपोर्ट की मांग कर कार्रवाई की बात कही थी. इसको लेकर BCAS के डीजी जुल्फिकार हसन ने कहा था कि हमने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है, जिसमें कोलकाता जाने वाली थाई एयरवेज की फ्लाइट में यात्रियों के बीच लड़ाई दिखाई दे रही है. BCAS ने संबंधित प्राधिकरण से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि विमान के अंदर मारपीट वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे चार-पांच लोगों का ग्रुप पहले तो एक शख्स से बहस करता है और फिर उसे पीटने लगता है. वो उस अकेले शख्स पर थप्पड़ों और घूंसों की बौछार कर देते हैं. शख्स अपना चेहरा बचाने का प्रयास करता है लेकिन लोग उसे पीटते रहते हैं. इस बीच क्रू स्टाफ बीच-बचाव करने आता है लेकिन झगड़ा बंद नहीं होता. विमान के अंदर बाकी के यात्री इस पूरे विवाद को अपनी-अपनी सीटों पर बैठकर देख रहे होते हैं.
वीडियो को ट्विटर पर एक यूजर ने शेयर किया है, जहां इसे अब तक 16 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. कई लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है. किसी ने कहा मारपीट करने वालों को फिर कभी विमान में ना चढ़ने दिया जाए तो किसी ने कहा उन्हें जेल भेज देना चाहिए.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








