
'बेहद शर्मनाक और मानवता के लिए कलंक है', US से डिपोर्ट हुए भारतीयों के मामले में भड़कीं उमा भारती
AajTak
अमेरिका से भारत वापस भेजे गए अप्रवासी भारतीयों को जिस तरह से लाया गया, उसपर राजनीति गर्म है. एक तरफ जहां विपक्ष के नेता इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेर रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी इस पर बयान जारी किया है और नाराजगी जताई है.
हाल ही में अमेरिका से भारत वापस भेजे गए अप्रवासी भारतीयों को जिस तरह से लाया गया, उसपर विपक्षी दल तो लगातार सवाल उठा ही रहे थे लेकिन अब बीजेपी की फायर ब्रांड नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भी इसपर नाराजगी जताई है. इस पूरे मामले को लेकर उन्होंने शनिवार को X पर पोस्ट किया और इसे अमानवीय बताया.
उमा भारती ने बताया शर्मनाक और कलंक
उमा भारती ने कहा कि अमेरिका से अवैध प्रवासी भारतीयों को जिस तरह से हथकड़ी एवं बेड़ियों में जकड़कर वापस भेजा गया, वह बेहद शर्मनाक एवं मानवता के लिए कलंक है. यह निर्दयता एवं हिंसक मनोवृत्ति रेड इंडियंस एवं अमेरिका में बसे हुए अफ्रीकी मूल के लोगों के मामले में अमेरिका की सरकारों ने कई बार दिखाई है.
यह भी पढ़ें: 'मणिपुर में 10,675 अवैध अप्रवासी', सीएम एन बीरेन सिंह बोले- 143 को डिटेंशन सेंटर में रखा गया
जब उनको हवाई जहाज से ही भेजा जा रहा था तो हथकड़ी और बेड़ियां क्यों लगाई गई. यह हरकत अमेरिकी शासन की क्रूरता एवं अमानवीयता को दर्शाता है. अवैध तरीके से किसी देश में घुसना अपराध है, उसकी सजा के प्रत्येक देश में अपने कानून के अनुसार प्रावधान हैं. लेकिन ऐसी क्रूरता इस भूमंडल पर महापाप है.
अमेरिका से भारतीयों को लेकर आज पहुंचेगा दूसरा जत्था

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










