
बेहद खूबसूरत हैं संजना गणेशन, जसप्रीत बुमराह को किया 'बोल्ड', Photos
AajTak
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर सोमवार को विराम लग गया. बुमराह ने ट्वीट कर शादी के बंधन में बंध जाने का ऐलान किया. उन्होंने टीवी एंकर संजना गणेशन संग सोमवार को सात फेरे लिए.
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की शादी को लेकर लगाए जा रहे कयासों पर सोमवार को विराम लग गया. बुमराह ने ट्वीट कर शादी के बंधन में बंध जाने का ऐलान किया. उन्होंने टीवी एंकर संजना गणेशन संग सोमवार को सात फेरे लिए. बुमराह और संजन ने बेहद निजी कार्यक्रम में शादी, जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीब दोस्त शामिल हुए. (Photo credit: Instagram@sanjanaganesan) बुमराह क्रिकेट की दुनिया का जाना-माना नाम है. उनकी गिनती मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में होती है. उन्होंने टीम इंडिया को कई मैचों में जीत दिलाई है. बुमराह इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस से खेलते हैं. उनकी दुल्हन संजना गणेशन भी कम पॉपुलर नहीं हैं. “Love, if it finds you worthy, directs your course.” Steered by love, we have begun a new journey together. Today is one of the happiest days of our lives and we feel blessed to be able to share the news of our wedding and our joy with you. Jasprit & Sanjana pic.twitter.com/EQuRUNa0Xc संजना ने साल 2014 में मिस इंडिया का खिताब जीता था और वह एमटीवी के चर्चित शो Splitsvilla के सातवें सीजन का हिस्सा रह चुकी हैं. पिछले कुछ वर्षों से संजना क्रिकेट प्रेजेंटर का रोल निभा रही हैं. क्रिकेट के अलावा संजना कई बैडमिंटन और फुटबॉल इवेंट्स को भी होस्ट कर चुकी हैं.More Related News

IPL 2026 से पहले कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा झटका लगा है. आकाश दीप और जैक एडवर्ड्स चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह सौरभ दुबे और डेविड पायन को टीम में शामिल किया गया है. दुबे KKR से 30 लाख में जुड़े हैं, जबकि पायन SRH के लिए 1.5 करोड़ में खेलेंगे.












