
बेरहमी से डबल मर्डर, फ्रिज में मासूम की लाश और पुलिस को चकमा... 75 दिनों बाद ऐसे पकड़ी गई कातिल बेटी
AajTak
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि पुलिस ने जब चेकिंग अभियान चलाया तो, पुलिस को पता चला कि जिला अस्पताल के पास में एक जोड़ा है. जिसमें लड़के का नाम मुकुल कुमार सिंह है और उसके साथ एक लड़की है. दोनों को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो इसी दौरान बीच-बीच बचाव करते हुए मुकुल कुमार सिंह वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
Jabalpur Double Murder Case: मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने पिता और मासूम भाई का कत्ल करके फरार होने वाली नाबालिग लड़की को आखिरकार पुलिस ने 75 दिनों बाद उत्तराखंड की पावन नगरी हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया. कोतवाली पुलिस ने बुधवार को जिला हॉस्पिटल के करीब से उसे हिरासत में लिया. लेकिन डबल मर्डर में उसका पार्टनर इन क्राइम मुकुल कुमार सिंह वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
बेटी ने किया था पिता और भाई का कत्ल दरअसल, इसी साल 14-15 मार्च की रात मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर की मिलेनियम कॉलोनी में एक रेलवे अधिकारी और उनके बेटे की बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई थी. इस वारदात को रेलवे अफसर की नाबालिग बेटी ने अपने साथी मुकुल कुमार सिंह के साथ मिलकर अंजाम दिया था. वे दोनों वारदात के दिन से ही फरार चल रहे थे. तभी से वे दोनों एक साथ थे. नाबालिग लड़की ने पूछताछ में हत्या में शामिल होने की बात कबूल कर ली है. अब वो पुलिस की हिरासत में है.
अस्पताल के पास एक कपल के होने की मिली थी सूचना नाबालिग कातिल के पकड़े जाने से पहले पुलिस लगातार इन दोनों का पीछा कर रही थी. दोनों आरोपी आगे थे और पुलिस पीछे. ये दोनों मिलकर किसी शातिर अपराधी की तरह पुलिस को पिछले 75 दिनों से चकमा दे रहे थे. इससे पहले कई ऐसे मौके आए, जब पुलिस को इन दोनों की लोकेशन तो मिली, लेकिन जब पुलिस वहां पहुंची तो ये दोनों कातिल वहां से निकल चुके थे. इसी तरह से कई बार इन दोनों ने पुलिस को चकमा दिया.
पुलिस को चकमा देकर भाग निकला मुकुल सिंह लेकिन इस बार हरिद्वार पुलिस को इन दोनों के बारे में जानकारी मिली, तो पुलिस हरकत में आ गई. जिले के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल का कहना है कि पुलिस ने जब चेकिंग अभियान चलाया तो, पुलिस को पता चला कि जिला अस्पताल के पास में एक जोड़ा है. जिसमें लड़के का नाम मुकुल कुमार सिंह है और उसके साथ एक लड़की है. दोनों को जब पूछताछ के लिए बुलाया गया तो इसी दौरान बीच-बीच बचाव करते हुए मुकुल कुमार सिंह वहां से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया.
लड़की ने कबूला अपना अपराध लड़की से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जबलपुर से आईपीसी की धारा 302, 201 में अपने पिता और अपने भाई की हत्या के आरोप में वांछित चल रही है. जब पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया तो जबलपुर पुलिस ने इसकी पुष्टि कर दी. जबलपुर पुलिस अब पूछताछ के लिए हरिद्वार पहुंच रही है और पूछताछ के बाद ही लड़की को उनके सुपुर्द किया जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी.
75 दिनों बाद पकड़ी गई कातिल बेटी असल में मध्य प्रदेश के जबलपुर में 15 मार्च को हुए डबल मर्डर केस में पुलिस पिछले 75 दिन से आरोपियों की तलाश कर रही है. जबलपुर की मिलेनियम कॉलोनी में रेलवे अफसर राजकुमार विश्वकर्मा और उनके आठ साल के बेटे तनिष्क की तेजधार हथियार से वार कर के हत्या कर दी गई थी. कत्ल के बाद कातिलों ने बच्चे की लाश को फ्रिज में ठूंस कर बंद कर दिया था. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब खुद राजकुमार की बेटी ने अपने रिश्तेदारों को अपने मोबाइल फोन से एक वॉयस मैसेज भेजा था, लेकिन वो उस दिन से ही गायब है. वो अपने बॉयफ्रेंड मुकुल के साथ शहर-शहर घूम रही थी. पुलिस को चकमा दे रही थी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






