
बेबी मंकी को आखिर मिल गया प्यार-दुलार! वायरल वीडियो ने लोगों की आंखें नम कर दीं
AajTak
वायरल बेबी मंकी के जन्म लेते ही उसकी मां ने उसे अपने पास से अलग कर दिया, जो कई बार कम उम्र की या पहली बार मां बनने वाली मकाक में देखा जाता है. ऐसे में चिड़ियाघर के स्टाफ ने उसकी तन्हाई और असुरक्षा को कम करने के लिए उसे एक नरम ओरांगुटान खिलौना दिया, ताकि उसे सहारा और किसी अपने जैसा स्पर्श महसूस हो सके.
सोशल मीडिया इन दिनों जिस बेबी मंकी की चर्चा से भरा हुआ है, वह छोटा सा पंच-कुन है. इंस्टाग्राम खोलते ही उसकी कहानी आपका ध्यान खींच लेती है.एक नन्हा बंदर, जो अपनी मां की गैरमौजूदगी में एक सॉफ्ट टॉय को ही अपना सहारा बना बैठा. जिस तरह वह उस प्लश टॉय से लिपटकर दिलासा ढूंढता था, लोग उसी में अपना बचपन, अकेलापन और अपनापन ढूंढ़ने लगे. रीलें बन रही हैं, पोस्ट शेयर हो रहे हैं, और पंच पूरे इंटरनेट पर प्यार पा रहा है.
लेकिन अब इस मासूम की किस्मत ने करवट ले ली है. हाल में सामने आए एक वीडियो ने कहानी का पूरा रंग बदल दिया. दावा किया जा रहा है कि पंच अब अपने समूह में जगह बनाने लगा है. वायरल फुटेज में एक वयस्क बंदर उसे अपनी बांहों में भर लेता है. यह वही पंच है, जिसे हफ्तों तक सिर्फ एक सॉफ्ट टॉय से चिपके देखकर दुनिया ने दुलार दिया था, और अब उसे असली परिवार जैसा स्पर्श मिल रहा है.
वायरल बेबी मंकी को मिला प्यार!
वीडियो साझा करने वाले एक्स (X) अकाउंट @डोनडा वाज टेकन ने लिखा-इतनी रिजेक्शन झेलने के बाद आज पहली बार पंच ने सच्चा सुकून महसूस किया. एक वयस्क बंदर ने उसे मजबूती से करीब खींच लिया.एक दूसरी क्लिप में वयस्क बंदर पंच को धीरे-धीरे ग्रूमिंग करता दिखाई देता है. प्राइमेट समाज में यह इशारा किसी इनाम से कम नहीं-यह स्वीकार्यता, भरोसा और सुरक्षा की भाषा है.
लोगों की प्रतिक्रियाएं बता रही हैं कि पंच-कुन ने दिलों पर कब्जा कर लिया है.किसी ने लिखा, यकीन नहीं था कि एक बेबी मंकी को अपनाते देख मेरी आंखें नम हो जाएंगी.एक और यूजर बोला कि कल तक बेचैन था, आज पंच को देखकर दिल भर आया.
यह भी पढ़ें: खिलौने में मां को तलाशता मासूम बंदर… पीछे की कहानी ने लोगों को रुला दिया!

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











