
बेबसी और लाचारी: चप्पल खरीदने पैसे नहीं थे तो बांध दी पॉलीथिन, मगर मां ने तपने नहीं दिए कलेजे के टुकड़ों के नाजुक पैर
AajTak
'घेर लेने को जब भी बलाएं आ गईं, ढाल बनकर मां की दुआएं आ गईं', कुछ ऐसी ही तस्वीर मध्य प्रदेश के श्योपुर शहर से सामने आई है. जहां तपती गर्मी में चिलचिलाती सड़क पर अपने बच्चों को झुलसने से बचाने के लिए एक बेबस मां ने उनके पैरों में पॉलीथिन बांध दी, क्योंकि बेबस और लाचार उस मां के पास चप्पल खरीदने के पैसे नहीं थे.
देशभर के कई इलाकों के साथ ही मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में भी इन दिनों भीषण गर्मी कहर बरपा रही है. लोग गर्मी से बचने के तमाम उपाय कर रहे हैं. तपती गर्मी के बीच श्योपुर से एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जो न केवल सिस्टम को आईना दिखा रही है, बल्कि हर किसी का दिल भी झकझोर के रख दे रही है. वायरल हो रही फोटो में एक बेबस मां और उसके तीन मासूम बच्चे हैं. तपती गर्मी में बेबस मां ने बच्चों को गरम सड़क से बचाने के लिए उनके पैरों में पॉलीथिन बांध रखी है. उधर, सोशल मीडिया वायरल तस्वीर को प्रशासन ने संज्ञान में लेकर उस परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है.
यह फोटो 21 मई रविवार दोपहर की है. इसमें नजर आ रही महिला का नाम रुक्मिणी है और साथ में उसकी 3 मासूम बेटियां दिख रही हैं. महिला श्योपुर शहर की सड़कों पर चिलचिलाती धूप में अपने बच्चों के पैरों में पॉलीथिन बांधकर घूम रही थी. यह देख वहां से गुजर रहे स्थानीय मीडियाकर्मी इंसाफ कुरैशी ने महिला और उसके बच्चों का फोटो क्लिक कर लिया. महिला से चर्चा करने पर पता चला कि उसका पति बीमार रहता है. वह काम की तलाश में शहर आई है. उसके पास पैसे नहीं थे. फिर मीडियाकर्मी ने उसे चप्पल खरीदने के लिए पैसे भी दिए.
वहीं, फोटो वायरल होने के बाद जब महिला की तलाश की गई तो उसका पता शहर के वार्ड क्रमांक-8 की कच्ची बस्ती में निकला. जब हमारी टीम तलाश करते हुए महिला के घर पहुंची तो वहां उसका पति सूरज और दो बेटियां काजल (6 वर्ष) और खुशी (4 वर्ष) मिलीं. पता चला कि रुक्मिणी अब मजदूरी के लिए एक साल के बेटे मयंक को लेकर जयपुर यानी राजस्थान चली गई है.
रुक्मिणी के पति सूरज ने बताया, वह टीबी की बीमारी से पीड़ित है, इसलिए उसकी पत्नी ही काम पर जाती है. हमारे पास राशनकार्ड नहीं है. सिर्फ आधार कार्ड है. आंगनबाड़ी से जरूर खाना मिलता रहता है. आज (सोमवार) ही मेरी पत्नी मजदूरी के लिए जयपुर चली गई है.
आदिवासी महिला और उसके बच्चों की बेबसी की फोटो क्लिक करने वाले स्थानीय पत्रकार इंसाफ कुरैशी का कहना है, ''मैं एक स्थान पर कवरेज के लिए जा रहा था. तभी उस महिला पर नजर पड़ी. जिसने अपने बच्चों को तपती सड़क से बचाने उनके पैरों में पॉलीथिन बांध रखी थी. मैं जल्दी में था. फोटो खींचकर बात की तब पता चला कि महिला के पास चप्पल पहनने के पैसे ही नहीं हैं, तो फिर मैंने उसे बतौर मदद कुछ पैसे भी दिए.''
कलेक्टर का बयान

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






