
बेटे ने खर्च के लिए पैसे मांगे, नहीं मिले तो बुजुर्ग माता-पिता को पीटा, तलवार दिखाकर दी धमकी
AajTak
गुजरात के अहमदाबाद में शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता से खर्च के लिए पैसे मांगे. जब पैसे नहीं मिले तो उसने गाली-गलौज और मारपीट की. यही नहीं, वह तलवार लेकर दौड़ा और माता-पिता को हाथ-पैर तोड़ने की धमकी भी दी. इस घटना के बाद बुजुर्ग पिता ने शिकायत पुलिस से की है.
गुजरात के अहमदाबाद में बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यहां बेटे ने बुजुर्ग माता-पिता से घर खर्च के लिए पैसे मांगे. जब पैसे नहीं मिले तो बेटे ने अपने बुजुर्ग माता-पिता के साथ गाली-गलौज की, उनके साथ मारपीट की. घर में रखी तलवार लेकर धमकी दी. इसके बाद बुजुर्ग पिता ने बेटे के खिलाफ वेजलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.
जानकारी के अनुसार, यह मामला अहमदाबाद के जुहापुरा का है. यहां रहने वाले 73 साल के बुजुर्ग ने वेजलपुर पुलिस थाने में शिकायत की है. इसमें कहा गया है कि बुजुर्ग का 40 साल का बड़ा बेटा अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ घर में ऊपर की मंजिल पर रहता है. बुजुर्ग अपने घर के बाहर एक छोटी दुकान चलाकर परिवार का पोषण करते हैं.
यह भी पढ़ें: बरेली: बच्चों की गवाही पर पिता को 10 साल की जेल, पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाया था, जानिए पूरा मामला
रात के समय करीब 9 बजे बेटे ने बुजुर्ग मां से घर खर्च के लिए पैसों की मांग की. इस पर मां ने कहा कि मेरे पास पैसे नहीं हैं. यह बात सुनकर आरोपी बेटे ने बुजुर्ग मां के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया. बुजुर्ग मां के साथ गाली गलौज कर मारपीट करने लगा तो उसकी मां चीखने चिल्लाने लगीं. आवाज सुनकर घर में मौजूद बुजुर्ग पिता बाहर आए तो बेटा उनसे भी झगड़ा करने लगा.
इसके बाद वह घर में रखी तलवार लेकर बाहर आया और धमकाने लगा. आरोपी ने अपने बुजुर्ग माता-पिता से कहा कि पैसे नहीं दिए तो दोनों के हाथ पैर तोड़ दूंगा. इसके बाद बुजुर्ग माता-पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके मदद मांगी तो आरोपी घर से फरार हो गया. अहमदाबाद की वेजलपुर पुलिस ने बुजुर्ग पिता की शिकायत पर बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










