
'बेटे को मिला इंसाफ, सेना ने लिया बदला... एयर स्ट्राइक के बाद बोले सैयद आदिल के पिता
AajTak
पहलगाम आतंकी हमले में पर्यटकों की जान बचाते हुए कश्मीरी पोनीवाला सैयद आदिल हुसैन शाह की मौत हो गई थी. आदिल हुसैन शाह के पिता सैयद हैदर शाह ने अब भारतीय सेना की कार्रवाई को न्यायपूर्ण बदला करार दिया है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारी सेना ने जो जवाबी हमला किया है, उससे उनके जैसे परिवारों को सच्चा सुकून मिला है.
पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले में खच्चर से पर्यटकों को लाने- ले जाने वाले सैयद आदिल हुसैन शाह के परिवार ने एयर स्ट्राइक की तारीफ की है. आदिल हुसैन शाह के पिता सैयद हैदर शाह और उनके भाई सैयद नवशाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस कार्रवाई से उन्हें राहत मिली है. उन्हें विश्वास है कि आतंकवादियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की शुरुआत हो चुकी है.
यहां देखें Video
सैयद हैदर शाह ने कहा कि आज जो काम मोदी जी और हमारी सेना ने किया है, हम इससे बहुत खुश हैं. बेटे की मौत के बाद हमने इस दिन का इंतजार किया. हमारे बेटे और उन 26 लोगों की मौत का बदला लिया गया. अब सरकार और सेना ने उम्मीदों पर खरा उतरते हुए पाकिस्तान से बदला लिया है.
यह केवल हमारे परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है. भारतीय सेना ने यह साबित कर दिया कि आतंकवाद के खिलाफ कोई भी समझौता नहीं होगा.
यह भी पढ़ें: आधी रात को 'ऑपरेशन सिंदूर' से दहल उठा पाकिस्तान, भारत की एयर स्ट्राइक में 90 आतंकी ढेर
सैयद नवशाद ने कहा कि भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ जिस तरह से कदम उठाया है, उससे उन्हें उम्मीद है कि आतंकवाद का पूरी तरह से सफाया होगा. उन्होंने कहा कि अब हम महसूस करते हैं कि भारत ने आतंकवादियों को उनके किए का सही जवाब दिया है. आदिल हुसैन शाह को उनके साहसिक कार्य के लिए याद किया जा रहा है. उन्होंने आतंकवादी हमले के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए अपनी जान की आहुति दी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










