
बेटे के सामने पिता की ली जान, गला रेतकर किसान की हत्या... बरेली में 2 कत्ल ने चौंकाया
AajTak
UP News: बरेली के मीरगंज में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया. पहली घटना मीरगंज के अजमतगंज में हुई, जबकि दूसरी वारदात मुगलपुर गांव की है.
उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के मीरगंज में हत्या की दो वारदातों ने हर किसी को चौंका दिया. पहली घटना मीरगंज के अजमतगंज में हुई, जहां बाइक से दवा लेने जा रहे पिता-पुत्र पर बदमाशों ने हमला बोल दिया. बेटे के सामने बदमाशों ने उसके पिता की हत्या कर दी. दूसरी घटना मीरगंज के मुगलपुर गांव की है, जहां एक किसान की गला रेतकर हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस इन दोनों हत्या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
मीरगंज थाना क्षेत्र के अजमतगंज निवासी फूल सिंह अपने बेटे के साथ बाइक से दवा लेने डॉक्टर के पास जा रहे थे, तभी गांव के ही रहने वाले चार लोगों ने उन्हें घेर लिया. फूल सिंह ने भागने की कोशिश की तो, हमलावरों ने उन्हें चलती बाइक से खींच लिया और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा. पिटाई से मौके पर ही फूल सिंह की मौत हो गई. इस बीच फूल सिंह का बेटा वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.
वहीं, कत्ल की दूसरी घटना भी मीरगंज की है. मुगलपुर गांव के किसान सोहन लाल को कुछ लोगों ने गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. इन दोनों वारदात से परिवार वालों में मातम छा गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के अजमतगंज के फूल सिंह की कुछ लोगों से कहासुनी और धक्का-मुक्की हुई, जिसमें उनकी गिरने से मौत हो गई. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनके सिर में चोट आई है. अभी तक तहरीर नहीं मिली है, पुलिस जांच कर रही है. वहीं मीरगंज के ही फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र के मुगलपुर गांव के सोहन लाल का उनके खेत में शव मिला है. उनके गले में चोट का निशान है. पुलिस इसमें भी जांच कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










