
बेटे के शव को 5 टुकड़ों में काटा... गंदी हरकतों से तंग आकर मां ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में 57 वर्षीय लक्ष्मी देवी ने अपने 35 वर्षीय बेटे श्याम प्रसाद की हत्या कर दी. पुलिस के मुताबिक, प्रसाद का व्यवहार अश्लील था और उसने अपनी मौसियों से दुष्कर्म की कोशिश की थी. हत्या के बाद शव के पांच टुकड़े कर नहर में फेंक दिया गया. आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है.
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 57 वर्षीय एक महिला ने अपने बेटे की लगातार अश्लील हरकतों और दुर्व्यवहार से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद महिला ने अपने रिश्तेदारों की मदद से शव के पांच टुकड़े कर उन्हें तीन बोरी में भरकर नकलागंडी नहर में फेंक दिया.
प्रकाशम जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) ए. आर. दामोदर ने बताया कि के. लक्ष्मी देवी (57) ने अपने 35 वर्षीय बेटे के. श्याम प्रसाद की हत्या 13 फरवरी को की. श्याम प्रसाद पेशे से एक क्लीनर था और अविवाहित था. उसका व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और विकृत था. श्याम प्रसाद अपनी मां और अन्य रिश्तेदारों के साथ अमर्यादित और अश्लील व्यवहार करता था.
ये भी पढ़ें- पूर्व फौजी की क्रूरता! पत्नी की हत्या कर शव के किए टुकड़े, फिर प्रेशर कुकर में उबाला
उसने बेंगलुरु, खम्मम और हैदराबाद में अपनी मौसियों और अन्य रिश्तेदारों के साथ भी बदतमीजी की थी. इतना ही नहीं पुलिस का कहना है कि उसने हैदराबाद और नरसरावपेटा में अपनी मौसियों के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की थी. उसकी इन्हीं हरकतों से परेशान होकर मां लक्ष्मी देवी ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई और उसे मौत के घाट उतार दिया.
कैसे की गई हत्या?
पुलिस के मुताबिक, हत्या में कुल्हाड़ी या किसी तेज धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया. हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए पांच टुकड़ों में काटकर तीन बोरियों में भर दिया गया और प्रकाशम जिले के कुंबम गांव स्थित नकलागंडी नहर में फेंक दिया गया. हत्या के बाद लक्ष्मी देवी और उसके सभी रिश्तेदार फरार हो गए हैं. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अवैध रूप से शव को ठिकाने लगाना) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










