
बेटे की शादी से बेहद खुश हैं नीतू कपूर, बहू आलिया के गाने पर दी जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस, देखें वीडियो
ABP News
बहू आलिया भट्ट के घर आने से नीतू कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है. ऐसे में कहा जा रहा है कि एक्साइटमेंट में उन्होंने अपनी बहू के एक गाने पर ही जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी आखिरकार मुकम्मल हुई और वो दोनों फाइनली शादी के बंधन में बंध गए हैं. शादी में भट्ट और कपूर फैमिली के मेंबर्स के साथ ही करीबी लोग शामिल हुए. इनकी शादी से सबसे ज्यादा खुशी अगर किसी को हो रही है तो वह हैं नई नवेली सास बनीं नीतू कपूर. हसबेंड ऋषि कपूर के जाने के बाद से नीतू भी बिल्कुल अकेली पड़ गई थीं, लेकिन अब बहू आलिया भट्ट के घर आने से नीतू की खुशी का ठिकाना नहीं है. कहा जा रहा है कि एक्साइटमेंट में उन्होंने अपनी बहू के एक गाने पर ही जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस दी है.
दरअसल, इंटरनेट पर आलिया और रणबीर की शादी की कई तस्वीरें और वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहे हैं. इस बीच एक ऐसा वी़डियो भी सामने आया, जिसमें नीतू कपूर आलिया के गाने ढोलीड़ा पर जमकर सिग्नेचर सिटेप्स करती दिखाई दे रही हैं. उनकी चेहरे की मुस्कान से साफ पता चल रहा है की नीतू बेटे की शादी के बेहद खुश हैं. बताते चलें कि एक्ट्रेस ने अपने बेटे बहू की शादी का जश्न तो मनाया लेकिन ऑनस्क्रीन एक टीवी शो के दौरान.













