
बेटी सुहाना को मिस करते नजर आए शाहरुख खान, शेयर किया पोस्ट
AajTak
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उनके काफी करीब हैं. शाहरुख खान ने अब एक पोस्ट शेयर करते हुए यह खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बेटी सुहाना खान की इतनी याद आती है कि उन्होंने इमोजी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. सुहाना इन दिनों यूएस में हैं. वह न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं.
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान उनके काफी करीब हैं. शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे आए दिन अपने फैंस के लिए तस्वीरें साझा करते नजर आते हैं. अब शाहरुख ने अपनी स्टोरी शेयर करते हुए यह खुलासा किया है कि उन्हें अपनी बेटी सुहाना खान की इतनी याद आती है कि उन्होंने इमोजी का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. सुहाना इन दिनों यूएस में हैं. वह न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं. शाहरुख ने री-शेयर किया पोस्ट दरअसल, फादर्स डे के मौके पर रविवार को सुहाना खान ने शाहरुख खान को विश किया. उन्होंने अपने बचपन की मोनोक्रोम तस्वीर साझा की, जिसमें वह अपने पिता को किस करती दिख रही हैं. अब सुहाना का पोस्ट देखने के बाद शाहरुख का जवाब देखने को मिला उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सुहाना का पोस्ट री-शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "मिस यू बेबी तुम्हें इतना ज्यादा याद कर रहा हूं कि इमोजी इस्तेमाल करने लगा हूं."More Related News

BTS The Comeback Live, 4 साल बाद धमाल मचाने को तैयार BTS, जानें भारत में कब-कहां देखें लाइव कॉन्सर्ट
साउथ कोरिया का वर्ल्ड फेमस बैंड BTS चार साल के लंबे ब्रेक के बाद अब एक धमाकेदार कमबैक के लिए एक दम तैयार है. आज यानी 21 मार्च को BTS आर्मी का भव्य कॉन्सर्ट होगा. जानिए कहां इसे लाइव देखा जा सकेगा.












