
बेटी का काटा गला, घर में फैलाया कुत्ते का खून, UP में हॉरर किलिंग की सनसनीखेज वारदात
AajTak
पुलिस की जांच के दौरान पिता बार-बार बयान बदल रहा था. पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में ऑनर किलिंग की घटना सामने आई है. पिता ने झूठी शान के लिए बेटी की हत्या कर दी. और भाई, भाभी सहित अन्य लोगों के खिलाफ बेटी की हत्या का केस दर्ज करा दिया. आरोपी ने पिल्ले के घायल करके उसका खून घर में फैला दिया था, जिससे पुलिस को गुमराह कर सके. पुलिस टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, पचदेवरा थाना क्षेत्र के बिसौली गांव के बाहर एक जुलाई को खेत में 15 साल की नाबालिग का शव मिला था. उसका गला काटा गया था और पेट पर भी धारदार हथियार के हमले के गहरे निशान थे.
भाई और उसकी पत्नी पर लगाया मर्डर का झूठा केस
मामले में नाबालिग के पिता की रिपोर्ट पर भाई पूरन, भाभी सविता और चाची का प्रेमी होने के दावे के साथ गांव के ही तेज प्रताप के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया गया था. मामले में जांच के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया था. साथ ही पचदेवरा पुलिस स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था.
पुलिस की जांच के दौरान नाबालिग का पिता बार-बार अपने बयान बदल रहा था. पुलिस को शक हुआ और उसे हिरासत में लिया गया. पुलिस की पूछताछ में उसने बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली.
अफवाहों से था परेशान

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










