
बेगूसराय में बदमाशों का खूनी तांडव, 6 जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 1 की मौत, 8 घायल
AajTak
बिहार के बेगूसराय में बेखौफ अपराधी 6 अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी करके फरार हो गए. इस घटना में एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हैं. पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी है.
बिहार के बेगूसराय में बाइक सवार दो बदमाशों ने एनएच 28 और एनएच 31 पर आधे दर्जन जगहों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हैं.
सभी घायलों का शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इस घटना को लेकर बेगूसराय के एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार दो बदमाश एनएच पर घटना को अंजाम दे रहे थे. हमलावरों को पकड़ने के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी की गई है.
अधिकारी ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पूरे जिले में नाकेबंदी लगाकर छापेमारी की जा रही है. बता दें कि फायरिंग की घटना तेघरा अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 28 पर तीन जगहों पर हुई. बेखौफ बदमाशों ने एक के बाद एक करीब 4 घटना को अंजाम दिया है. एनएच 28 पर बदमाशों की गोलियों के शिकार हुए चंदन कुमार की मौत हो गई.
वहीं टीवीएस क्रेडिट फाइनेंस कंपनी में काम करने वाले विशाल सोलंकी के पेट में गोली लगी है जिसका बेगूसराय के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. वो बाढ़ जिले के रहने वाले हैं. पुलिस इस हमले में घायल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.
वहीं एक अन्य घटना में चकिया थाना क्षेत्र के मल्हीपुर चौक पर मछली विक्रेता को बदमाशों ने गोली मार दी जबकि इस हमले में दो ग्राहकों को भी गोली लगी है.
बेगूसराय में एक ही दिन इतने बड़े स्तर पर गोलीबारी के बाद बीजेपी नेता रजनीश कुमार ने घायलों से मुलाकात की और बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









