
बेंगलुरु में कारपूलिंग अब गैरकानूनी, 10,000 रुपये तक लग सकता है जुर्माना
AajTak
बेंगलुरु में परिवहन विभाग ने शहर में कारपूलिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है. अधिकारियों ने कहा कि कारपूलिंग पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, विभाग को कैब एसोसिएशन से कई शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया.
बेंगलुरु में परिवहन विभाग ने शहर में कारपूलिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है. अधिकारियों ने कहा कि कारपूलिंग पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है. सूत्रों के मुताबिक, विभाग को कैब एसोसिएशन से कई शिकायतें मिलने के बाद यह फैसला लिया गया. परिवहन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बिना रजिस्टर्ड कारों को कैब के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.
'सफ़ेद नंबर प्लेटें जो व्यावसायिक उपयोग के लिए रजिस्टर्ड नहीं हैं, उन्हें व्यवसाय के लिए कैब के रूप में उपयोग नहीं किया जा सकता है.'
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके कारपूलिंग में शामिल लोगों को परिणाम भुगतना पड़ सकता है, जिसमें छह महीने के लिए वाहन के रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र (आरसी) को निलंबित करना और 5,000 रुपये से 10,000 रुपये तक का जुर्माना शामिल हो सकता है.
अधिकारी ने कहा कि कारपूलिंग ऐप्स निजी कारों को एकत्रित करके नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, जिनका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए नहीं किया जा सकता है. हमें टैक्सी चालकों की यूनियनों से शिकायतें मिल रही हैं. आरटीओ को इन अवैध संचालन के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










