
बेंगलुरु भगदड़: सस्पेंडेड ACP ने खटखटाया ट्रिब्यूनल का दरवाजा, कर्नाटक सरकार के आदेश को दी चुनौती
AajTak
घटना के वक्त विकास बेंगलुरु के एसीपी (वेस्ट) पद पर तैनात थे. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया उन्होंने (विकास) पिछले हफ्ते न्यायाधिकरण का रुख किया था. आने वाले दिनों में कैट इस मामले की सुनवाई कर सकता है.
बेंगलुरु भगदड़ की घटना में सस्पेंड किए गए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी विकास कुमार विकास ने राज्य सरकार के आदेश को चुनौती देते हुए केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (CAT) का दरवाजा खटखटाया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल 2025 में खिताबी जीत के उपलक्ष्य में आयोजित विक्ट्री परेड के दौरान एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ की घटना के बाद कर्नाटक सरकार द्वारा निलंबित किए गए पांच अधिकारियों में से विकास कुमार विकास भी शामिल थे. 4 जून की इस घटना में 11 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 56 लोग घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: 'मैं भी यहीं रहना चाहता हूं...', बेंगलुरु भगदड़ में जान गंवाने वाले बेटे की कब्र से लिपटकर फफक पड़े पिता
घटना के वक्त विकास बेंगलुरु के एसीपी (वेस्ट) पद पर तैनात थे. सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'उन्होंने (विकास) पिछले हफ्ते न्यायाधिकरण का रुख किया था. आने वाले दिनों में कैट इस मामले की सुनवाई कर सकता है.' घटना के एक दिन बाद गुरुवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित पांच अधिकारियों को निलंबित कर दिया था. कार्रवाई का बचाव करते हुए सिद्धारमैया ने अगले दिन कहा कि जिन लोगों ने अपनी जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभाई, उन्हें निलंबित कर दिया गया है.
यह भी पढ़ें: पुलिसकर्मी बनकर मुंबई के शख्स से लूटे 31 लाख रुपये... बेंगलुरु से 8 गिरफ्तार
निलंबन आदेश में कहा गया, 'यह पाया गया है कि इन अधिकारियों द्वारा अपने कर्तव्य में काफी लापरवाही बरती गई है.' यह भगदड़ 4 जून को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई थी. अप्रैल 2028 में लीग शुरू होने के बाद से पहली बार चैंपियनशिप जीतने वाले आरसीबी के प्रशंसकों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया. समारोह की व्यवस्था करने के लिए समय की कमी सहित कई आधारों पर पुलिस की आपत्तियों के बावजूद इसे आयोजित किया गया. आरसीबी ने 3 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स को हराकर आईपीएल 2025 का खिताब जीता था.

ईरान-इजरायल युद्ध का आज 23वा दिन है. और तीन हफ्ते बाद ईरान ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है. अब वो सिर्फ सैन्य ठिकानों को तबाह नहीं कर रहा बल्कि दुनिया की अर्थव्यवस्था को खतरे में डाल रहा है. ताकि सभी पर दबाव बनाया जा सके. इजरायल ईरान के तेल ठिकानों पर हमले कर रहा है तो ईरान सऊदी अरब, कतर और कुवैत में तेल-गैस के ठिकानों को निशाना बना रहा है.

असम के बिजनी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उम्मीदवार नहीं उतारने के फैसले के विरोध में पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दफ्तर का सामान क्षतिग्रस्त किया और गायक जुबीन गर्ग की तस्वीर पर भी हमला किया. घटना के बाद आलोचना तेज हो गई है. मामले में कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई, जबकि पार्टी नेतृत्व की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

भारतीय राजनीति में आज की तारीख ऐतिहासिक है. वो तारीख जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी ने एक रिकॉर्ड बनाया है, ये रिकॉर्ड है सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख बने रहने का. पीएम मोदी ने जब से सत्ता संभाली है तब से लगातार वो सरकार प्रमुख रहे हैं, चार बार वो गुजरात के मुख्यमंत्री रहे उसके बाद तीन बार से लगातार प्रधानमंत्री हैं. कुल मिलाकर 8931 दिन से पीएम मोदी सरकार प्रमुख हैं और आगे ये रिकॉर्ड बढ़ता ही जाएगा.

मुंबई इंडियंस की कप्तानी को लेकर नई बहस छिड़ गई है. श्रीकांत ने सलाह दी है कि हार्दिक पंड्या कप्तानी छोड़कर सूर्यकुमार यादव को मौका दें. वर्ल्ड कप जीत के बाद सूर्या की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है. उन्होंने इसको लेकर कई तर्क भी दिए हैं. बता दें कि हार्दिक को गुजरात से लाकर मुंबई की कप्तानी दी गई थी.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.







