
बेंगलुरु: बिजनेस सही से नहीं देख रहा था बेटा, नाराज पिता ने जिंदा जलाया
AajTak
बेंगलुरु (Bengaluru) में एक पिता ने बेटे को जिंदा जला दिया. पिता इस बात से नाराज था कि बेटा उसके बिजनेस को ठीक से नहीं चला पा रहा था.
पढ़ाई-बिजनेस या नौकरी ठीक से ना करने पर डांटते या पिटाई करते पिता सबने देखे होंगे, लेकिन बेंगलुरु में एक पिता ने बिजनेस ठीक से ना चलाने पर बेटे को जिंदा जला डाला. यह घटना बेंगलुरु के वाल्मीकि नगर में एक अप्रैल को हुई थी. 25 साल के उस लड़के की सात अप्रैल को मौत हो गई है, जिसके बाद पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, 55 साल के सुरेंद्र कुमार ने अपने बेटे अर्पित सेटिया को आग लगाकर जिंदा जला दिया है. सुरेंद्र का पेंट (रंगरोगन) बनाने का काम था. तीन साल पहले बेटे ने अपने पिता के इस काम को संभाला था. कथित तौर पर वह बिजनेस को ठीक से नहीं चला पा रहा था. टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, अर्पित ने 1.5 करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ था. पिता को आशंका थी कि बेटा बिजनेस को डुबा देगा.
विवाद के बाद बेटे को जिंदा जलाया
एक अप्रैल को सुरेंद्र ने अर्पित से बिजनेस से जुड़े अकाउंट दिखाने को कहा था लेकिन अर्पित आनाकानी करने लगा, जिसपर विवाद हो गया. घटना का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है. इसमें दिख रहा है कि गोदाम से अर्पित पहले बाहर निकलता है. वह पूरी तरह से गीला दिखाई देता है. पता चला है कि उसपर थिनर डाला गया था. बाद में पिता सुरेंद्र बाहर आते हैं और अर्पित के रोकने के बावजूद वह माचिस की तीली फेंककर उसको आग लगा देते हैं. वह वहां से भागता हुआ दूसरी तरफ जाता है, जिसके बाद पड़ोसी उसे पकड़कर आग को बुझा भी देते हैं.
इस बीच अर्पित 60 फीसदी तक चल चुका होता है. बाद में सात अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाती है. फिलहाल बेंगलुरु पुलिस ने पिता सुरेंद्र को मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










