
बेंगलुरु इंफ्रास्ट्रक्चर विवाद के बीच किरण मजूमदार ने डीके शिवकुमार से की मुलाकात
AajTak
बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से मुलाकात की. सूत्रों ने बताया कि दोनों ने शहर के विकास, कचरे की समस्या और सुधारों पर चर्चा की.
बेंगलुरु की खराब सड़कों और कचरा प्रबंधन को लेकर हाल ही में छिड़े सार्वजनिक विवाद के कुछ दिनों बाद बायोकॉन की चेयरपर्सन किरण मजूमदार-शॉ ने मंगलवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से उनके आवास पर मुलाकात की. बताया जा रहा है कि किरण अपने भतीजे की शादी का न्योता देने के लिए उनके आवास पहुंची थी. हालांकि, इंडिया टुडे/आजतक को सूत्रों ने बताया कि दोनों ने बेंगलुरु में कचरे के मुद्दे पर भी चर्चा की.
कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने किरण के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर की हैं. उन्होंने एक्स पर लिखा, 'आज मेरे आवास पर बायोकॉन की संस्थापक और उद्यमी किरण शॉ से मिलकर बहुत खुशी हुई. हमने बेंगलुरु के विकास, इनोवेशन और कर्नाटक की विकास गाथा के आगे के मार्ग पर एक रोचक चर्चा की.'
किरण मजूमदार-शॉ ने हाल ही में एक्स पर एक पोस्ट में एक विदेशी व्यवसायिक मेहमान के अनुभव का जिक्र किया था जो बेंगलुरु की खस्ताहाल सड़कों और इकट्ठा होते कचरे से स्तब्ध था.
'सिवित मैनेजमेंट की मांग'
उन्होंने पूछा कि क्या सरकार निवेश को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है? शॉ ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और आईटी मंत्री प्रियंक खरगे को टैग करते हुए बेहतर सिविक मैनेजमेंट की मांग की. उनकी यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और जनता से भारी समर्थन मिला.
'मैं कचरा हटने की मांग कर रही हूं'

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.









