
बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ा डेवलपमेंट, तैयार कर लिया गया पहला सेगमेंट
AajTak
इस सेगमेंट की लंबाई 11.90 से 12.4 मीटर और चौड़ाई 2.1 से 2.5 मीटर और गहराई 3.40 मीटर बताई जा रही है. इसका वजन भी 60 मीट्रिक टन के आस-पास कहा जा रहा है.
मोदी सरकार के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बुलेट्र टेन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. लॉकडाउन के वक्त कुछ हद तक प्रोजेक्ट की स्पीड पर असर पड़ा था, लेकिन जब से फिर सबकुछ खुलना शुरू हुआ है, इस प्रोजेक्ट ने भी अपनी पुरानी रफ्तार पकड़ ली है. अब मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के काम के लिहाज से शनिवार का दिन काफी खास रहा क्योंकि हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के लिए पहला सेगमेंट तैयार कर लिया गया. ये सेगमेंट गुजरात के नवसारी (चेनिज 245) स्थित एक कास्टिंग यार्ड में ढाला गया है.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










