
बुर्ज खलीफा में इफ्तार पार्टी के कितने रुपये लगते हैं? उतने खर्चे में तो....
AajTak
रमजान की शुरुआत के साथ ही इफ्तार पार्टियों की चर्चा भी तेज हो गई है. ऐसे में जानिए दुबई के बुर्ज खलीफा में इफ्तार पार्टी आयोजित करने पर कितना खर्च आता है.
दुबई के बुर्ज खलीफा में रमजान के दौरान इफ्तार पार्टी आयोजित करना हमेशा से लग्जरी अनुभव माना जाता है. दुनिया की सबसे ऊंची इमारत के नीचे स्थित अरमानी होटल हर साल खास इफ्तार पैकेज पेश करता है, जहां लोग फाउंटेन शो, चमकती स्काईलाइन और रमजान की रौनक के बीच इफ्तार का आनंद लेते हैं. 2026 के लिए आए नए पैकेज एक बार फिर सुर्खियों में हैं.
Armani/Pavilion: सबसे लोकप्रिय इफ्तार
अरमानी पवेलियन इस साल भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. खुले आसमान के नीचे अल्फ्रेस्को सेटअप, बुर्ज खलीफा और दुबई फाउंटेन का नज़ारा, 100 से ज्यादा डिशों का बफे, लाइव कुकिंग स्टेशन और ओउड संगीत है.यहां इफ्तार पूरी तरह प्रीमियम माहौल में होता है.यहां इफ्तार की कीमत 410 दिरहम प्रति व्यक्ति है, जो भारतीय रुपये में लगभग 10,000 रुपये बनती है. यही वजह है कि यह परिवारों और ग्रुप्स के बीच सबसे ज्यादा चुना जाने वाला विकल्प है.
Armani/Amal: शाही इंडोर इफ्तार
इंडोर डाइनिंग पसंद करने वालों के लिए अरमानी अमल आकर्षक विकल्प है. यहां इंडियन फ्लेवर वाला चार-कोर्स सेट मेन्यू मिलता है और साथ ही डाउनटाउन दुबई और फाउंटेन का शानदार पैनोरमिक व्यू भी.इसकी कीमत 375 दिरहम प्रति व्यक्ति है, जो भारतीय रुपये में करीब 9,250 रुपये बैठती है.
ऊंची मंजिलों पर इफ्तार

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











