
बुमराह को इंग्लैंड के खिलाफ T20-वनडे में मिल सकता है आराम
AajTak
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन कार्यक्रम के तहत इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है. ये 8 मैच मार्च में खेले जाएंगे.
भारत के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को कार्यभार प्रबंधन कार्यक्रम के तहत इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज से आराम दिया जा सकता है. ये मैच 12 मार्च से खेले जाएंगे. बुमराह को चेपॉक में दूसरे टेस्ट में भी आराम दिया गया था, जो भारत ने 317 रनों से जीता. वह अगले दोनों टेस्ट खेलेंगे जिसमें जीतकर भारत पहले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह बनाने के प्रयास में है.
14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल डेब्यू पर ही छक्का लगाकर सभी को चौंका दिया था. मैच से पहले राहुल द्रविड़ और संजू सैमसन ने उनसे गेम प्लान पूछा था, जिस पर उन्होंने कहा था कि अगर गेंद उनके एरिया में आई तो उसे छक्का मारेंगे. मैदान पर उन्होंने ठीक वही करके दिखाया और अपने आत्मविश्वास से सबको प्रभावित किया.

नई दिल्ली में आयोजित नमन अवॉर्ड्स 2026 में शुभमन गिल और स्मृति मंधाना को साल के सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर का सम्मान मिला. गिल को पुरुष वर्ग में पॉली उमरीगर अवॉर्ड मिला, जबकि मंधाना को महिला वर्ग में बीसीसीआई का बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर चुना गया. 2025 में दोनों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.










