
'बुजुर्ग व्यक्ति को गाली देने पर उतर आएंगे...', पिता पर बिधूड़ी के विवादित बयान को लेकर भावुक हुईं CM आतिशी
AajTak
उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं रमेश बिधूड़ी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे. हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया. आज वो 80 साल के हो गए हैं.
दिल्ली में अगले महीने विधानसभा चुनाव होने हैं. इससे पहले दिल्ली की सियासत गरमा गई है. इस बीच रमेश बिधूड़ी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को मुख्यमंत्री आतिशी भावुक हो गईं.
उन्होंने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मैं रमेश बिधूड़ी को कहना चाहूंगी कि मेरे पिताजी जिंदगी भर शिक्षक रहे. उन्होंने दिल्ली के हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है. आज वो 80 साल के हो गए हैं. वो इतने बीमार रहते हैं कि बिना सहारे के चल नहीं पाते हैं. आप चुनाव के लिए इतनी घटिया हरकत करेंगे. एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देने पर उतर आएंगे.
आतिशी ने कहा कि इस देश की राजनीति इस घटिया स्तर पर गिर सकती है, मैंने कभी नहीं सोचा था. वे (रमेश बिधूड़ी) अपने काम पर वोट मांगे. वे दक्षिण दिल्ली से दस साल सांसद रहे हैं.
उन्होंने कहा कि कालकाजी के लोगों को बताएं कि उन्होंने दस साल क्या किया. उसका हिसाब दें? बिधूड़ी जी अपने काम पर वोट मांगे. मेरे पिता जी को गाली देकर वोट मांग रहे हैं. ये बेहद दुख की बात है कि मेरे पिता बुजुर्ग पिता को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं वो.
रमेश बिधूड़ी ने क्या कहा था?
रमेश बिधूड़ी ने रविवार को रोहिणी में आयोजित पार्टी की 'परिवर्तन रैली' को संबोधित करते हुए कहा था कि दिल्ली की खड़ाऊं मुख्यमंत्री आतिशी ने तो अपना बाप ही बदल लिया. वह मार्लेना से सिंह हो गई. अरे ये मार्लेना, ये तो सिंह बन गई भइया. नाम बदल दिया. केजरीवाल ने बच्चों की कसम खाई थी भ्रष्टाचारी कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा. मार्लेना ने नाम बदल दिया. पहले मार्लेना थी, अब सिंह बन गई. ये इनका चरित्र है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









