
बुजुर्ग चौकीदार पर गिरा बड़ा सा गेट, दबकर हुई दर्दनाक मौत, सामने आया भयानक वीडियो
AajTak
चेन्नई के मनाली में एक भयंकर हादसा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग चौकीदार की जान चली गई. यहां एक कंपनी में तैनात 60 साल के कुमारसामी के ऊपर अचानक ही कंपनी का विशाल गेट गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
तमिलनाडू में चेन्नई के औद्योगिक क्षेत्र मनाली में एक भयंकर हादसा हो गया जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई. यहां एक कंपनी में तैनात 60 साल के चौकीदार के ऊपर अचानक ही कंपनी का विशाल गेट गिर गया. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया. बाद में अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
दरअसल, विचुर निवासी कुमारसामी पिछले 20 दिनों से यहां एक निजी कंपनी में चौकीदार के तौर पर काम कर रहा था. पांच दिन पहले जब कुमारसामी कंपनी का लोहे का गेट बंद करने की कोशिश कर रहा था, तो उसका एक हिस्सा उसके ऊपर गिर गया और वह दब गया. उसे आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से मंगलवार को कुमारसामी की मौत हो गई.
मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस बीच कुमारसामी को गेट से कुचले जाने का सीसीटीवी वायरल हो गया है, जो काफी दर्दनाक है. वीडियो में दिखता है कि गार्ड कंपनी के स्लाइडर गेट को बंद करने की कोशिश कर रहा है. इतने में गेट संभवत: उखड़कर गिर जाता है. गेट के भारी भरकम वजन के चलते मृतक उसके नीचे बुरी तरह से दब जाता है. एक व्यक्ति दौड़कर गेट को उठाने की कोशिश करता है लेकिन बाद में आए 6-7 लोग भी बहुत मुश्किल से पीड़ित को गेट के नीचे से निकाल पाते हैं. वीडियो वाकई दिल दहला देने वाला है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






