
बीवी की प्रताड़ना, AI इंजीनियर की खुदकुशी और 24 पन्नों पर लिखी वो लाइन... छोटे भाई ने सुनाई दर्दनाक दास्तान!
AajTak
बेंगलुरु में 34 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने 24 पेज का सुसाइड नोट और 1.5 घंटे का एक वीडियो छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर उत्पीड़न और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है.
बेंगलुरु में 34 वर्षीय एआई इंजीनियर अतुल सुभाष ने अपने घर पर आत्महत्या कर ली. वो उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे. उन्होंने 24 पेज का सुसाइड नोट और 1.5 घंटे का एक वीडियो छोड़ा है, जिसमें अपनी पत्नी और उसके परिजनों पर उत्पीड़न और उसके खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने का आरोप लगाया है. अतुल के छोटे भाई विकास मोदी ने आज तक को बताया कि उनके भाई पर 9 से 10 झूठे मामले चल रहे थे. उन्होंने सिस्टम के खिलाफ लड़ते हुए अपनी जान दे दी है.
विकास मोदी ने बताया कि उनको सोमवार तड़के अपने भाई के बारे में पता चला था. उन्होंने कहा, "सोमवार को सुबह 2.50 बजे मुझे एक अज्ञात नंबर से फोन कॉल आया. उस व्यक्ति ने पूछा कि क्या मैंने अतुल से बात की है. मैंने उन्हें बताया कि मैंने रविवार रात को उनसे बात की थी. वो बातचीत में बिल्कुल सामान्य थे. फिर जब उन्होंने पूछा कि क्या उनके मन में खुदकुशी के विचार आते हैं, तो मैंने उस व्यक्ति से झल्लाकर कहा कि आप किस तरह की बकवास कर रहे हैं?''
'मुझे लगा कि मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया, लेकिन...'
विकास आगे बताते हैं, ''मैंने इस फोन कॉल प्रैंक समझा. लेकिन जब अपना व्हाट्सएप चेक किया, तो मेरे भाई के कई मैसेज आए हुए थे. उन्होंने एक घंटे पहले चार ईमेल भी भेजे थे. उसमें कुछ लोगों के नाम और संपर्क भी दिए गए थे. हालांकि, इसके बावजूद मुझे लगा कि शायद मेरा व्हाट्सएप हैक हो गया है. इसके बाद उस कॉलर को दोबारा फोन किया, तो पता चला कि वो पुरुषों के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक एनजीओ सेव इंडियन फैमिली फाउंडेशन से जुड़े हैं."
'मेरे भाई का शव फांसी के फंदे से लटक रहा था'

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










