
'बीफ नहीं खाती, हिंदू होने पर गर्व', विवाद बढ़ा तो BJP कैंडिडेट कंगना रनौत ने दी सफाई
AajTak
हिमाचल के मंडी से बीजेपी उम्मीदवार कंगना रनौत ने बीफ को लेकर विवाद बढ़ने के बाद सफाई दी है. दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता ने दावा किया था कि कंगना ने बीफ खाने की बात कबूली थी. इस पर कंगना ने कहा कि वह बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं.
बीफ को लेकर शुरू हुए विवाद पर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी कंगना रनौत का बयान आया है. कंगना ने कहा है कि वह बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती हैं. कंगना ने उन्हें लेकर फैलाई जा रही बातों को अफवाह बताया है.
दरअसल, महाराष्ट्र में विपक्ष (कांग्रेस) के नेता विजय वडेट्टीवार ने कंगना पर बीफ खाने का आरोप लगाया था. उन्होंने कहा था कि बीजेपी ने कंगना को टिकट दिया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि उन्हें बीफ पसंद है और वो खाती हैं. बीजेपी ने कांग्रेस नेता के इस बयान का जमकर विरोध किया था. इस बयान पर अब कंगना ने भी पलटवार किया है.
कोई गुमराह नहीं कर सकता
कंगना ने सोमवार को ट्वीट कर कहा,'मैं बीफ या किसी भी तरह का रेड मीट नहीं खाती. यह बेहद शर्मनाक है कि मेरे बारे में बिना किसी आधार के अफवाह फैलाई जा रही है. मैं दशकों से योगिक और आयुर्वेदिक जीवन शैली की वकालत करती आई हूं और उन्हें बढ़ावा भी देती हूं. इसलिए मेरी छवि खराब करने की यह कोशिश बिल्कुल भी काम नहीं करेगी. लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि मैं एक गर्वित हिंदू (Proud Hindu) हूं. कोई भी उन्हें गुमराह नहीं कर सकता है. जय श्री राम.'
क्या कहा था कंगना ने?
दरअसल, कंगना ने 24 मई 2019 को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने कहा था,'बीफ या दूसरा कोई भी मांस खाने में कोई बुराई नहीं है. यह धर्म के बारे में नहीं है! यह किसी से छिपा नहीं है कि 8 साल पहले मैंने शाकाहार को अपनाकर एक योगी का रास्ता चुना था. मैं सिर्फ एक धर्म में विश्वास नहीं करती हूं.' उन्होंने आगे कहा था कि इसके ठीक विपरीत मेरा भाई मांस खाता है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






