
बीड सरपंच हत्याकांड: 2 शहरों से 3 आरोपी हुए गिरफ्तार, धनंजय मुंडे को मंत्रिमंडल से हटाने की मांग
AajTak
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल दो फरार आरोपियों समेत तीन लोगों को पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया गया है. दो वांछित आरोपियों सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को पुणे से पकड़ा गया, जबकि सिद्धार्थ सोनावणे को ठाणे जिले के कल्याण से पकड़ा गया है.
महाराष्ट्र के बीड जिले में सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड में शामिल दो फरार आरोपियों समेत तीन लोगों को पुणे और कल्याण से गिरफ्तार किया गया है. दो वांछित आरोपियों सुदर्शन चंद्रभान घुले (26) और सुधीर सांगले (23) को पुणे से पकड़ा गया, जबकि सिद्धार्थ सोनावणे को ठाणे जिले के कल्याण से पकड़ा गया है.
सूत्रों की माने तो पुलिस को संदेह है कि मासाजोग गांव का निवासी सिद्धार्थ सोनावणे सरपंच संतोष देशमुख की गतिविधियों पर नजर रखता था. इसके साथ ही अन्य आरोपियों को उनके बारे में जानकारी देता था. सुदर्शन घुले और सुधीर सांगले को सीआईडी को सौंप दिया गया है, जो इस मामले की जांच कर रही है.
इस चर्चित हत्याकांड में पुलिस ने अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बीड पुलिस की एक टीम ने मुंबई के पास कल्याण से सिद्धार्थ सोनावणे को गिरफ्तार किया है. एक अन्य आरोपी कृष्णा अंधाले अभी भी फरार है.
पुलिस ने पहले जयराम माणिक चंगे (21), महेश सखाराम केदार (21), प्रतीक घुले (24) और विष्णु चाटे (45) को गिरफ्तार किया था. बीड जिले में एक पवनचक्की परियोजना का संचालन करने वाली एक ऊर्जा फर्म पर जबरन वसूली की कोशिश को रोकने के प्रयास के लिए 9 दिसंबर को देशमुख का अपहरण कर लिया गया था.
इसके बाद उनको प्रताड़ित किया गया. फिर उनकी हत्या कर दी गई. महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के सहयोगी वाल्मिक कराड को जबरन वसूली के मामले में गिरफ्तार किया गया है. फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया था और एक एसआईटी का गठन किया गया था.
पुलिस के मुताबिक, नांदेड़ जिले से पकड़ा गया एक डॉक्टर पुणे में दो आरोपियों तक पुलिस की पहुंच बनाने में अहम कड़ी साबित हुआ. जांच के दौरान सुदर्शन घुले के साथ कथित संबंधों के सामने आने के बाद पुलिस ने डॉ. संभाजी वैभसे की गतिविधियों पर नजर रखी. पूछताछ के बाद उसको सीआईडी को सौंप दिया गया.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










