
बीटेक पास काफी कम सैलरी दे रही कंपनी, लोग बोले- इतने तो रील से कमा लेगा बंदा
AajTak
सोशल मीडिया साइट X पर दिखा, जहां आज "2.52 LPA" ट्रेंड करने लगा. कोई इस कंपनी के पैकेज की तुलना सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी से कर रहा है, तो किसी को 10 साल पहले की अपनी पहली सैलरी याद आ रही है. और कोई कह रहा है इतना मैं रील बनाकर कमा लूंगा.
कहते हैं कि बीटेक की पढ़ाई कर ली तो बल्ले-बल्ले, जॉब मार्केट में ढेर सारे ऑफर, मनचाही सैलरी और तेजी से ग्रोथ की गारंटी. ये सब वो ख्वाब हैं जो हर बीटेक स्टूडेंट के दिल में होते हैं. इसी उम्मीद में लोग अच्छे कॉलेज में एडमिशन पाने के लिए दिन-रात तैयारी करते हैं. लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट ने इस भ्रम को तोड़ दिया. जहां एक आईटी कंपनी ने बीटेक होल्डर को सालाना 2.5 लाख का ऑफर दिया.
इसका असर सोशल मीडिया साइट X पर दिखा, जहां आज '2.52 LPA' ट्रेंड करने लगा. कोई इस कंपनी के पैकेज की तुलना सिक्योरिटी गार्ड की सैलरी से कर रहा है, तो किसी को 10 साल पहले की अपनी पहली सैलरी याद आ रही है. और कोई कह रहा है इतना मैं रील बनाकर कमा लूंगा.
दरअसल, इस सब की वजह कॉग्निजेंट कंपनी का एक जॉब एप्लिकेशन है. वायरल हो रहे इस एप्लिकेशन में बीटेक पास अभ्यर्थियों को 2.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज ऑफर करने की बात कही गई है.
क्या लिखा है जॉब एप्लिकेशन में?
एप्लिकेशन में लिखा है कि कॉग्निजेंट 2024 बैच के उम्मीदवारों के लिए एंट्री-लेवल जॉब ऑफर कर रहा है, जिसमें चयनित कैंडिडेट को 2.52 लाख रुपये सालाना का पैकेज मिलेगा. एप्लिकेशन के अनुसार, पीएफ और मेडिक्लेम कटने के बाद महीने की सैलरी सिर्फ रु. 18,000 रह जाएगी.
देखें वायरल पोस्ट

उत्तर कोरिया के हालिया चुनावों में किम जोंग उन को लगभग 100% के करीब वोट मिले, जिसने दुनियाभर का ध्यान खींच लिया. जहां ज्यादातर लोकतंत्रों में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है, वहीं इतने एकतरफा नतीजों ने सोशल मीडिया पर बहस और मीम्स की बाढ़ ला दी. लोग इन आंकड़ों को लेकर मजाक करते नजर आए और इसे '100 में 100 नंबर' जैसा रिजल्ट बताया.












