
बीजेपी से निलंबित नवीन जिंदल को मिली जान से मारने की धमकी, भेजे गए 3 मेल, उदयपुर का वीडियो भी अटैच
AajTak
पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी से निलंबित नेता नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. नवीन जिंदल के मुताबिक, उन्हें कन्हैयालाल की गर्दन काटने का वीडियो भेजा गया. साथ ही उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है.
पैगंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी से निकाले गए नेता नवीन जिंदल को जान से मारने की धमकी मिली है. उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है. नवीन जिंदल के मुताबिक, उन्हें कन्हैयालाल की गर्दन काटने का वीडियो भेजा गया. साथ ही उनकी और उनके परिवार की गर्दन काटने की धमकी दी गई है.
नवीन जिंदल ने ट्वीट किया, ''आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, जिसमें उदयपुर में भाई कन्हैयालाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है.''
आज सुबह क़रीब 6:43 बजे मुझको तीन ईमेल आयी है, जिसमें #उदयपुर में भाई कन्हैया लाल की गर्दन काटने का विडियो अटैच करते हुए मेरी और मेरे परिवार की भी ऐसी गर्दन काटने की धमकी दी गई है मैंने PCR को सूचना दे दी है।@DCPEastDelhi @CellDelhi @CPDelhi तुरंत संज्ञान ले। pic.twitter.com/rhzyLbbdNg
राजस्थान के उदयपुर में हुई एक टेलर की नृशंस हत्या का मामला सामने आया है. टेलर की हत्या के बाद हत्यारों ने ऑनलाइन वीडियो भी शेयर किया. इसमें वे कह रहे हैं कि उन्होंने इस्लाम का बदला लेने के लिए ये कदम उठाया. उधर, हत्याकांड के बाद उदयपुर में हिंसा के भी कुछ मामले सामने आए. इसके बाद कर्फ्यू लगा दिया गया. पूरे राजस्थान में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई. बताया जा रहा है कि टेलर कन्हैयालाल ने 15 जून को पुलिस को पत्र लिखकर अपनी हत्या की आशंका जताई थी और सुरक्षा मांगी थी. हालांकि, पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









