
बीजेपी ने 4 राज्यों के अध्यक्ष बदले, राजस्थान में सीपी जोशी और बिहार में सम्राट चौधरी को कमान
AajTak
लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चार राज्यों में अपने अध्यक्ष बदल दिए हैं. बीजेपी ने राजस्थान में सीपी जोशी, बिहार में सम्राट चौधरी, दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा और ओडिशा में मनमोहन सामल को कमान सौंप दी है.
लोकसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान, बिहार, ओडिशा और दिल्ली में अपने प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है. राजस्थान में सांसद सीपी जोशी, बिहार में एमएलसी सम्राट चौधरी, ओडिशा में पूर्व मंत्री मनमोहन सामल और दिल्ली में वीरेंद्र सचदेवा को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है.
राजस्थान में चुनाव से पहले बीजेपी ने सतीश पूनिया को हटाकर सीपी जोशी को पार्टी की कमान सौंपी है तो वहीं बिहार में संजय जायसवाल की जगह सम्राट चौधरी को बागडोर मिली है. ओडिशा सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे मनमोहन सामल की अध्यक्षता में बीजेपी 2024 में चुनाव लड़ेगी. वहीं दिल्ली में अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने के लिए पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा को नया प्रदेश अध्यक्ष निुयक्त किया है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










