
बीजेपी नेता विनोद तावड़े पर चुनाव आयोग का एक्शन, पैसे बांटने के आरोपों पर दर्ज कराई FIR
AajTak
बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के संगीन आरोप लगे हैं. बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में बांटने आए थे. विनोद तावड़े ने कहा कि ये मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच करनी चाहिए.
महाराष्ट्र चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेता और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े पर नालासोपारा में पैसे बांटने के आरोप लगे हैं. इस संबंध में अब चुनाव आयोग ने लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई है. तावड़े के साथ-साथ बीजेपी उम्मीदवार राजन नाइक के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है.
विनोद तावड़े ने पैसे बांटने के आरोपों पर सफाई दी है. उनका कहना है कि ये उनके खिलाफ साजिश है और चुनाव आयोग को इसकी निष्पक्ष जांच करनी चाहिए. तावड़े ने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं से मिलने गया था. मैंने कुछ गलत नहीं किया. ये महाविकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं की साजिश है. पुलिस और चुनाव आयोग को इसकी जांच करनी चाहिए.
तावड़े पर लगे पैसे बांटने के आरोप
बता दें कि बीजेपी के महासचिव विनोद तावड़े पर पैसे बांटने के संगीन आरोप लगे हैं. बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि तावड़े पांच करोड़ रुपये लेकर मुंबई के एक होटल में बांटने आए थे. विनोद तावड़े ने कहा कि ये मुझे और मेरी पार्टी को बदनाम करने की साजिश है. सीसीटीवी फुटेज निकालकर जांच करनी चाहिए.
तावड़े ने दी आरोपों पर सफाई
तावड़े ने कहा कि मैं बूथ मैनेजमेंट के काम से वहां गया था. अपने कार्यकर्ताओं को मीटिंग में यह बताने आया था कि वोटिंग के बाद ईवीएम मशीन सील कैसे होती हैं. इस बीच हमारे विरोधी पक्ष के कार्यकर्ताओं को लगा कि पैसे बंट रहे हैं. उन्होंने कहा कि मैं तो 40 साल से पार्टी में हूं. जो सच्चाई है वो सबको पता है, लेकिन फिर भी चुनाव आयोग और पुलिस को इस मामले की जांच करनी चाहिए. होटल में सीसीटीवी फुटेज हैं. जांच हो, उसमें सब क्लियर हो जाएगा.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








