
बीजेपी ज्वाइन करने जा रहे एकनाथ खडसे को भाजपा के ही नेता ने कहा- बुझे हुए दीपक हैं...
AajTak
महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे तीन साल बाद घर वापसी करने जा रहे हैं. उन्होंने खुद इसका ऐलान किया है. हालांकि, खडसे के बयान के बाद बीजेपी में ही विरोध के सुर उठने लगे हैं. गिरीश महाजन ने बुझे हुए दीपक बताकर तंज कसा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले का भी बयान आया है.
लोकसभा चुनाव के बीच महाराष्ट्र के दिग्गज नेता एकनाथ खडसे तीन साल बाद फिर बीजेपी में एंट्री करेंगे. उन्होंने खुद यह ऐलान किया है. रविवार को बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने अपने पूर्व सहयोगी एकनाथ खडसे पर जोरदार हमला बोला और उन्हें 'बुझा हुआ दीपक' करार दिया है. दरअसल, जलगांव जिले में खडसे और महाजन कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं. महाजन ने कहा, उनकी पत्नी और बेटी भी चुनाव हार चुकी हैं.
बता दें कि एकनाथ खडसे ने 2020 में 40 साल बाद बीजेपी से रिश्ता तोड़ दिया था और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे. उस वक्त खडसे ने बीजेपी छोड़ने के पीछे उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन को जिम्मेदार ठहराया था. पिछले साल जुलाई में अजित पवार और आठ विधायकों ने पार्टी से बगावत कर दी थी और एकनाथ शिंदे सरकार में शामिल हो गए थे. हालांकि खडसे, शरद पवार गुट में बने रहे थे. अब तीन साल बाद फिर खडसे ने बीजेपी में जाने का फैसला लिया है. खडसे ने शनिवार को कहा कि वो अगले सप्ताह नई दिल्ली में अपनी पुरानी पार्टी में शामिल होंगे.
'एक ग्राम पंचायत भी उनके हाथ में नहीं'
खडसे के ऐलान पर गिरीश महाजन ने कहा, वो एक बुझे हुए दीपक की तरह हैं. यहां तक कि ग्राम पंचायत भी उनके हाथ में नहीं है. वे एक बैंक को नियंत्रित करते थे, लेकिन निदेशक मंडल भी बदल गया है और नए बोर्ड सदस्य उनकी बात नहीं सुनते हैं. उनके निर्णय को इतना महत्वपूर्ण क्यों बनाया जाए?
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में रूठना-मनाना जारी ... चुनाव से पहले अजित पवार और फडणवीस के सामने बागियों को जीतने की चुनौती
खडसे को 2016 में छोड़ना पड़ा था फडणवीस कैबिनेट

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






