
बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पीने लगा शख्स, फिर पुलिस ने की ऐसी खातिरदारी, Video
AajTak
बेंगलुरु में एक शख्स का ट्रैफिक के बीच सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पीते वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया.
बेंगलुरु में एक व्यस्त सड़क पर कुर्सी लगाकर एक शख्स चाय पीने लगा. उसकी ये हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इसके बाद बेंगलुरु पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. फिर अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें शख्स को सबक सिखाते हुए दिखाया गया है.
शख्स को गिरफ्तार करने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने हैंडल से एक और वीडियो शेयर किया है. इसमें पहले उस शख्स का सड़क पर कुर्सी लगाकर चाय पीते हुए वीडियो है और बाद में उसकी गिरफ्तारी की तस्वीर है.
दूसरे के लिए चेतावनी के तौर पर जारी किया वीडियो बेंगलुरू सिटी पुलिस (BCP)ने इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन दिया है - ट्रैफिक लाइन में चाय पीने से आपको भारी जुर्माना लगेगा, प्रसिद्धि नहीं! सावधान रहें BCP आप पर नज़र रख रही है.
सड़क पर कुर्सी लगाकर बैठा था शख्स यह घटना बेंगलुरु के एक प्रमुख मार्ग की बताई जा रही है. हालांकि, सटीक स्थान की पुष्टि अभी नहीं हुई है. वीडियो में, आदमी को ऑटोरिक्शा और दोपहिया वाहनों सहित गुजरने वाले वाहनों के बीच बेपरवाह होकर कुर्सी पर बैठा देखा जा सकता है.
एसजे पार्क थाना की पुलिस ने शख्स को किया गिरफ्तार बीसीपी की ओर से जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स को एसजे पार्क पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार करके रखा गया है. यानी शख्स के खिलाफ वहीं मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने वीडियो मोंटाज को ऐसी हरकत करने वाले अन्य लोगों के लिए चेतावनी के तौर पर शेयर किया है.
लोगों ने दी तीखी प्रतिक्रियाएं इस वीडियो पर लोगों ने इस हरकत के लिए शख्स को कड़ी से कड़ी सजा देने की बात कही.एक यूजर ने लिखा- जुर्माना काफी नहीं है. इस पर भारतीय न्याय संहिता के हत कोई धारा लगाई जानी चाहिए. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है - ऐसी लापरवाही के लिए सख्त सजा देकर बेंगलुरु पुलिस को एक उदाहरण पेश करना चाहिए. इसी तरह की तमाम प्रतिक्रियाएं इस पोस्ट पर आई हुई है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









