
बिहार: सीतामढ़ी दो दारोगा और एक कांस्टेबल कर रहे थे शराब की डिलीवरी, रंगे हाथों पकड़े जाने के बाद हुए निलंबित
AajTak
बिहार में शराबबंदी कानून लागू है. इसको पालन करने वाले ही शराब कारोबारी बन गए हैं. मामला यह है कि सीतामढ़ी पुलिस को शराब की डिलीवरी करते मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है. मामले में सीतामढ़ी के एसपी ने कार्रवाई करते हुए दो दारोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है.
शराबबंदी वाले बिहार में सीतामढ़ी पुलिस को शराब की डिलीवरी करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों को निलंबित किया गया है. इनमें दो दारोगा रैंक के हैं और एक कांस्टेबल पद पर तैनात था. फिलहाल, इन लोगों पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत विभागीय कार्रवाई की जा रही है.
मामला मुजफ्फरपुर के कांटा थाना क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक, सीतामढ़ी पुलिस की टीम शराब की डिलीवरी कर रही थी. इस दौरान ही मुजफ्फरपुर पुलिस ने इन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया. मामला दो दिन पहले का है. हालांकि, दोनों जिले की पुलिस इस मामले को मीडिया से छुपाने की कोशिश में थी.
दो दारोगा और एक कांस्टेबल निलंबित- SP
'आजतक' की टीम ने सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी से जब इस मामले में सवाल पूछा, तो उन्होंने मामले की पुष्टि कर दी. एसपी ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दारोगा और एक कांस्टेबल को निलंबित किया गया है. वैधानिक प्रक्रिया के तहत विभागीय कार्रवाई की जा रही है.
एसपी के मुताबिक, आरोपी दारोगा के नाम रामेश्वर उरांव और जितेंद्र सुमन हैं. वहीं, एक कांस्टेबल की मुख्य रूप से संलिप्तता पाई गई है. आरोपी दारोगा सीतामढ़ी नगर थाना और महिला थाने में तैनात थे.
धड़ल्ले से चल रही शराब की होम डिलीवरी- BJP

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










