
बिहार: सांस के लिए तड़पता रहा मरीज, कोरोना टेस्टिंग से पहले ही गेट पर तोड़ दिया दम
AajTak
मृतक जीरादेई का रहने वाला था और बीमार होने पर जांच कराने वहां पहुंचा था. जब तक उसकी जांच होती तब तक शरीर ने ही उसका साथ छोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक मरीज को सांस लेने मे काफी तकलीफ हो रही थी.
कोरोना वायरस ने पूरे देश में कोहराम मचा रखा है और बिहार भी इससे अछूता नहीं है. स्वास्थ्य व्यवस्था इस कदर धराशायी हो चुकी है कि लोग अस्पताल के गेट तक पहुंचते हुए दम तोड़ दे रहे हैं. कुछ ऐसा ही हुआ सीवान में जहां रेड क्रॉस सोसाइटी के मुख्य दरवाजे पर ही एक कोरोना जांच करवाने आए मरीज की मौत हो गई. (सांकेतिक तस्वीर) रिपोर्ट के मुताबिक मृतक जीरादेई का रहने वाला था और बीमार होने पर जांच कराने वहां पहुंचा था. जब तक उसकी जांच होती तब तक शरीर ने ही उसका साथ छोड़ दिया. रिपोर्ट के मुताबिक मरीज को सांस लेने मे काफी तकलीफ हो रही थी. जानकारी के मुताबिक, मृतक के भाई उन्हें बेहतर इलाज के लिए सीवान लाये थे जहां प्राइवेट डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मृतक का भाई उन्हें लेकर सीवान सदर अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने कोरोना जांच करवाने के बाद ही भर्ती करने की बात की. इस दौरान मरीज की बेचैनी बढ़ती गई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की.
CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











