
बिहार: लॉकडाउन में दुकान खोली तो 'मर जाएंगे बीवी-बेटे', पुलिस की अनोखी सजा
AajTak
पटना के फतुहा में लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को अनोखी सजा दी. पहले तो पुलिसवालों ने खुद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दुकानदार को अपने ही हाथों से थप्पड़ मरवाया. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने दुकानदार को कसम खिलवाई की अगर दुकान खोली तो बेटा और पत्नी मर जाएंगे.
इस समय पूरा देश कोरोना महामारी की भीषण चपेट में है. कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश के ज्यादातर राज्यों ने लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है, जिसमें बिहार भी शामिल है. बिहार में 5 से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन लगाया गया है. इस दौरान राजधानी पटना से लेकर तमाम शहरों में पुलिस और सुरक्षाबल के जवान सड़कों पर हैं और लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए बेवजह घर से निकलने वालों पर कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं. इसी क्रम में पटना के फतुहा में लॉकडाउन के दौरान दुकान खोलने पर पुलिसकर्मियों ने दुकानदार को अनोखी सजा दी. पहले तो पुलिसवालों ने खुद कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दुकानदार को अपने ही हाथों से थप्पड़ मरवाया. इसके बाद पुलिस अधिकारी ने दुकानदार को कसम खिलवाई की अगर दुकान खोली तो बेटा और पत्नी मर जाएंगे. इस दौरान पुलिस के सामने दुकानदार इस कसम को दोहराते हुए नजर आया. इस दौरान एक दुकानदार ने कहा कि हम वैसे भी तो मर ही रहे हैं. बता दें कि इससे पहले फतुहा का ही एक वीडियो सामने आया था जहां लॉकडाउन के नियमों को तोड़ने पर पुलिस ने आरोपियों को एक दूसरे के हाथों से थप्पड़ मरवाया था. इस दौरान जब दोनों एक दूसरे को धीरे-धीरे थप्पड़ मार रहे थे तो पुलिसकर्मी उन्हें डांटते हुए और जोर से थप्पड़ मारने के लिए कहते हुए नजर आए थे.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












