
बिहार में NDA Vs महागठबंधन, किसका घोषणापत्र दमदार? देखें शंखनाद
AajTak
बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के घोषणापत्रों की जंग तेज हो गई है, जिसमें जेपी नड्डा और नीतीश कुमार की मौजूदगी में एनडीए ने 1 करोड़ नौकरियों का वादा किया है, तो वहीं मोकामा में बाहुबली नेता अनंत सिंह पर एक समर्थक की हत्या का आरोप लगने से सियासत गरमा गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, 'राजनीतिक हितों के लिए देश की एकता पर प्रहार की सोच ये गुलामी की मानसिकता का हिस्सा है.'

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










