
बिहार में 24 घंटे में 3 बड़ी वारदातें: सीवान में SI का गला रेता, आरा में पिता-पुत्र की हत्या, मोकामा में खूनी संघर्ष
AajTak
बिहार में बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर हड़कंप मचा हुआ है, जहां पिछले 24 घंटों में तीन बड़ी आपराधिक घटनाएं सामने आई हैं. इन घटनाओं में सीवान में एक पुलिस एसआई की हत्या, आरा में एक पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या, और मोकामा में जेडीयू (JDU) व जन स्वराज पार्टी के समर्थकों के बीच हुआ खूनी संघर्ष शामिल है. ये घटनाएं सवाल खड़ा करता है कि पुलिस कर क्या रही है?

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










