
'बिहार में बीजेपी के उत्थान में उनका अहम योगदान', PM ने सुशील मोदी के निधन पर जताया शोक
AajTak
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन हो गया है. उन्हें दिल्ली के एम्स में सोमवार देर रात अंतिम सांस ली. उनके निधन पर बीजेपी नेता समेत तमाम विपक्षी नेता भी उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं. पीएम मोदी ने बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है.
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी का निधन हो गया. बीजेपी के वरिष्ठ नेता के निधन की जानकारी बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर दी. साथ ही दुख भी जताया. उन्होंने लिखा कि 'बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यसभा सांसद श्री सुशील कुमार मोदी जी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. यह बिहार भाजपा के लिए अपूरणीय क्षति है.' सुशील मोदी ने के निधन के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता और विपक्षी दल के नेता दुख जता रहे हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, सुशील कुमार मोदी का आकस्मिक निधन एक अपूरणीय क्षति है. सौम्य स्वभाव, कुशल प्रशासक के रूप में योगदान तथा सार्वजनिक जीवन में शुचिता उनके व्यक्तित्व और कृतित्व में परिलक्षित होते थे. बिहार के उप-मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और राज्य की विधायिका के दोनों सदनों के सदस्य के रूप में सुशील कुमार मोदी ने उच्च आदर्शों को निभाया. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें.
PM ने दी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुशील मोदी के निधन पर दुख जताते हुए उन्होंने श्रद्धांजलि दी है. पीएम ने उन्हें याद करते हुए एक्स पर लिखा, पार्टी में अपने मूल्यवान सहयोगी और दशकों से मेरे मित्र रहे सुशील मोदी जी के असामयिक निधन से अत्यंत दुख हुआ है.
'बिहार में BJP को दिलाई सफलता'
पीएम ने आगे लिखा, 'बिहार में भाजपा के उत्थान और उसकी सफलताओं के पीछे उनका अमूल्य योगदान रहा है. आपातकाल का पुरजोर विरोध करते हुए, उन्होंने छात्र राजनीति से अपनी एक अलग पहचान बनाई थी. वे बेहद मेहनती और मिलनसार विधायक के रूप में जाने जाते थे. राजनीति से जुड़े विषयों को लेकर उनकी समझ बहुत गहरी थी. उन्होंने एक प्रशासक के तौर पर भी काफी सराहनीय कार्य किए. जीएसटी पारित होने में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी. शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और समर्थकों के साथ हैं. ओम शांति!'.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










