
बिहार में नीतीश और तेजस्वी के खिलाफ प्रशांत किशोर के कैंपेन से BJP को कितना फायदा? | Opinion
AajTak
बिहार में प्रशांत किशोर की मुहिम अगर नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के खिलाफ मान ली जाये, तो जाहिर है - सत्ता में हिस्सेदार होने के बावजूद फायदे वाली कैटेगरी में बीजेपी ही नजर आती है - और अगर वाकई ऐसा ही होता है तो सवाल है, कितना फायदा मिलेगा?
जनसुराज नेता प्रशांत किशोर कंबल विवाद के बावजूद छात्रों के आंदोलन से जुड़े होने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों के आंदोलन को तो तेजस्वी यादव और पप्पू यादव का भी सपोर्ट हासिल है. आंदोलनकारी छात्र बीपीएससी यानी बिहार लोकसेवा आयोग की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे हैं.
सरकार ने परीक्षा रद्द तो की है, लेकिन सिर्फ एक सेंटर की. और, अपडेट ये है कि वहां 4 जनवरी को दोबारा परीक्षा होने जा रही है.
आंदोलन कर रहे छात्रों पर पानी की बौछार और लाठीचार्ज से पहले मौके से रफू-चक्कर होने जाने और कंबल देने के लिए धौंस जमाने को लेकर निशाने पर आये प्रशांत किशोर जैसे तैसे विवादों से थोड़े उबरे हुए लग रहे हैं - और अब वो छात्रों के साथ धरना पर बैठने वाले हैं, जिसकी घोषणा प्रशांत किशोर ने पहले ही कर रखी है. प्रशांत किशोर ने बिहार सरकार को छात्रों की मांगें पूरी करने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दे रखा है.
छात्रों के आंदोलन के बहाने प्रशांत किशोर फिलहाल तो नीतीश कुमार को टार्गेट कर रहे हैं, लेकिन जनसुराज अभियान की शुरुआत से ही वो तेजस्वी यादव को नौवीं फेल बताते हुए निशाना बनाते रहे हैं - ध्यान देने वाली बात ये है कि नीतीश और तेजस्वी को होने वाले नुकसान का सीधा मतलब बीजेपी को फायदा ही होता है.
1. बीजेपी को बिहार विधानसभा चुनाव में फायदा मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि प्रशांत किशोर की मुहिम का असर कितना हो पाता है.
प्रशांत किशोर शुरू से ही गांव गांव पहुंचकर बिहार के लोगों को बता रहे हैं कि कैसे लालू यादव और नीतीश कुमार की सरकारों में उनको सिर्फ ठगा गया है.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








