
बिहार: मुकेश सहनी को तगड़ा झटका, VIP के तीनों विधायक BJP में हुए शामिल
AajTak
बोचहा विधानसभा उपचुनाव में अपने उम्मीदवार को खड़ा करना विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी के लिए महंगा पड़ गया. वीआईपी के तीन विधायकों ने अपनी पार्टी के उम्मीदवार के बजाए भाजपा के उम्मीदवार को अपना समर्थन दे दिया है. तीनों विधायकों ने इस संंबंध में विधानसभा अध्यक्ष को पत्र सौंपा है.
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को तगड़ा झटका लगा है. उनकी पार्टी के तीनों विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली है. VIP टिकट पर जीते तीन विधायक राजू सिंह सुवर्णा सिंह और मिश्री लाल यादव ने बीजेपी का दामन थाम लिया है. इससे पहले तीनों विधायकों ने वीआईपी के उम्मीदवार के बजाए भाजपा प्रत्याशी को बोचहा विधानसभा उपचुनाव में अपना समर्थन दिया था और इस संबंध में अपना समर्थन पत्र बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को सौंपा था.
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुकेश साहनी की पार्टी का शिरकत करना बीजेपी को रास नहीं आया, इसलिए बोचहा विधानसभा के लिए हो रहे उपचुनाव में बीजेपी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया.
बुधवार को बीजेपी के उम्मीदवार बेबी कुमारी ने पर्चा दाखिल किया. इसके बाद वीआईपी के उम्मीदवार के रूप में गीता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद से ही राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई और वीआईपी के तीनों विधायकों ने पार्टी के उम्मीदवार के बजाए बीजेपी को समर्थन देने का फैसला किया और विधानसभा अध्यक्ष को अपने समर्थन का पत्र दे दिया.
मुकेश सहनी की पार्टी अब बिना विधायकों की बन गई है. अब मुकेश सहनी का मंत्री पद भी खतरे में पड़ सकता है. बता दें कि 30 जून को मुकेश सहनी की विधानपरिषद की सदस्यता की अवधि भी समाप्त हो रही है.
बीजेपी में थे वीआईपी के सभी विधायक
वीआईपी ने 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में तीन विधायक जीते थे. वीआईपी के टिकट पर निर्वाचित हुए तीनों विधायक चुनाव से पहले बीजेपी में थे. बीजेपी छोड़कर वीआईपी में शामिल हुए और चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. ऐसे में माना ये भी जा रहा था कि तीनों ही विधायक मुकेश सहनी का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










