
बिहार मिशन पर पीएम मोदी, आज भव्य रोड शो, पटना में चप्पे-चप्पे पर कड़ी सुरक्षा, सोमवार को तीन रैलियां
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो दिनों के दौरे पर बिहार की राजधानी पटना जाएंगे जहां वो शाम में भव्य रोड शो करेंगे. इस रोड शो के लिए बिहार बीजेपी ने बड़े स्तर पर तैयारी की है जबकि प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. इसके बाद पीएम मोदी सोमवार को बिहार में एक के बाद एक तीन रैलियां करेंगे. रैलियों में जाने से पहले पीएम पटना साहिब गुरुद्वारा में भी मत्था टेकने जाएंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार शाम को पटना में एक रोड शो करेंगे जिसके बाद वो अगले दिन सोमवार को बिहार में ही अलग-अलग शहरों में तीन चुनावी रैलियां करेंगे. गांधी मैदान में साल 2013 में रैली के बाद प्रधानमंत्री मोदी की राजधानी पटना में यह पहला चुनावी कार्यक्रम है. हालांकि वो थोड़े दिनों पहले बिहार विधानसभा के एक समारोह के लिए यहां आधिकारिक दौरे पर आए थे लेकिन वो चुनावी कार्यक्रम नहीं था.
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. पूरे शहर में अचूक सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि किसी भी इलाके में ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा और रोड शो मार्ग पर वाहनों का परिचालन बंद रहेगा.
रोड शो राज्य बीजेपी मुख्यालय से कुछ सौ मीटर की दूरी पर आयकर कार्यालय चौराहे से शुरू होगा और फ्रेजर रोड, एग्जीबिशन रोड, कदम कुआं और साहित्य सम्मेलन जैसे भीड़ भरे इलाकों से गुजरते हुए गांधी मैदान के पास उद्योग भवन तक आकर समाप्त होगा.
रोड शो वाले मार्ग पर सड़क के दोनों किनारों पर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और इस दौरान इलाके में सभी कमर्शियल दफ्तरों के कार्यालय बंद रहेंगे. एसएसपी ने कहा है कि कड़ी निगरानी रखने के लिए कई इमारतों की छतों पर सुरक्षाबलों को तैनात किया जाएगा.
बीजेपी ने की रोड शो की व्यापक तैयारी

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










