
बिहार: महज 500 रुपये के विवाद में मामा ने भांजे को उतार दिया मौत के घाट
AajTak
बिहार के गोपालगंज में महज 500 रुपये के लिए एक शख्स की हत्या कर दी गई. पुलिस ने पेंटर अनिल महतो की हत्या के मामले में उसके एक मामा और अन्य शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि बाइक में 500 रुपये का पेट्रोल डलवाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था. इसके बाद चाकू से हत्या कर दी गई.
बिहार के गोपालगंज में सोमवार को महज पांच सौ रुपये के लिए पेंटर अनिल महतो की हत्या कर दी गई थी. हत्या के इस मामले में अनिल महतो का दोस्त और मामा मेघु महतो ही कातिल निकला.
पुलिस ने हत्या के 24 घंटे बाद ही मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके साथ ही हत्या में इस्तेमाल चाकू, मोबाइल, मोटरसाइकिल, चप्पल को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
गिरफ्तार मुख्य आरोपी मेघु महतो उचकागांव थाने के कवही गांव का रहने वाला है. मृतक अनिल महतो का रिश्ते में मामा भी है. एसपी स्वर्ण प्रभात ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधी मेघु महतो और मृतक अनिल महतो कपरपुरा में पेंटर का काम करते थे.
घटना के दिन भी दोनों काम करके लौट रहे थे. रास्ते में श्यामपुर के पास मोटरसाइकिल में पांच सौ रुपये का पेट्रोल लेने को लेकर विवाद हुआ था. पेट्रोल पंप पर हुए विवाद के बाद घर पहुंचने से पहले मेघु महतो ने अपने एक अन्य सहयोगी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी.
मामा ने ही की थी हत्या: पुलिस
एसपी के अनुसार हत्या के बाद आरोपी मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गया. पुलिस ने मृतक की पत्नी लक्ष्मीना देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर की. पुलिस की तफ्तीश में घटनास्थल पर खून से सना दो जोड़ी चप्पल और चाकू मिला. पुलिस को बाद में पता चला कि वो मेघु और उसके साहयोगी का था.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









